सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

WazirX के फाउंडर और CEO ने की Web3.0 पर चर्चा Crypto Updates

WazirX के फाउंडर और

भारतीय best cryptocurrency trading app WazirX 

के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निश्चल शेट्टी ने पिछले 228 दिनों में ट्विटर का उपयोग करके लोगो को सफल web3.0 प्लेटफॉर्म, metaverse और समुदायों को बनाने के बारे में सलाह दी है। 

17 सितंबर को पोस्ट किये गए उनके अंतिम ट्वीट में डिसेंट्रलाइस्ड प्लेटफॉर्म का निर्माण करते हुए कम्युनिटी को बढ़ने के महत्व पर चर्चा की गई थी।

उन्होंने आगे बताया कि कैसे ट्विटर लोगों के लिए API उपलब्ध कराने वाला पहला केंद्रीय मंच था, और फेसबुक, iOS और एंड्रॉइड सभी ने कैसे जल्द ही इसका अनुसरण किया। हालाँकि, उन्होंने जल्दी ही अपने स्वयं के डेवलपर इकोसिस्टम को सीमित करना शुरू कर दिया, और उन्होंने ऐसी ऐप बनाना शुरू कर दिया जो केवल थर्ड-पार्टी ऍप्स के माध्यम से उपलब्ध थे।

शेट्टी अपना अधिकांश दिन ट्वीट करने में बिताते हैं। जहां वे जानकारी साझा करते हैं और डिसेंट्रलाइस्ड नेटवर्क विकसित करते हैं।  एक ट्वीट में, उन्होंने ethereum merge इवेंट के लिए ethereum डेवलपमेंट टीम की प्रशंसा की। 

एक अन्य ट्वीट में, CEO ने Web2.0 को Web3.0 के कई लाभों को बताया, जिसमें ग्रोथ हैक्स, ग्रोथ टूल्स, एनालिटिक्स, अन्य SAAS, शामिल थे।  

शेट्टी के अनुसार, Web1.0 सूचनाओं के प्रसार के बारे में था। Web2.0 एक सोशल नेटवर्क बनाने के बारे में था। और Web3.0 एक वैल्यू वेब बनाने के बारे में है।

 निश्चल डिसेंट्रलाइजेशन का समर्थन करते है। वह अक्सर DAO की उनकी क्षमता पर जानकारी साझा करते हैं, "कौन नेतृत्व करेगा?" के सवाल का जवाब देते हुए चर्चा करते है।

यही कारण है कि शेट्टी EVM-बेस्ड, स्केलेबल, और सस्ते गैस खर्च वाले smart contract प्लेटफॉर्म Shardeum पर मेहनत से काम कर रहे हैं। Shardeum डिसेंट्रलाइजेशन और मजबूत सुरक्षा को बनाए रखने के लिए डायनेमिक state sharding का उपयोग करता है।

यह भी पढ़े : HSBC बैंक नहीं करेगा क्रिप्टो करंसी का समर्थन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`