सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Web 3.0 वर्कफोर्स के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर

भारत में 450 Web 3.0 स्टार्टअप भी हैं, जिनमें से चार यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। अप्रैल 2022 तक, भारतीय Web 3.0 इकोसिस्टम ने  फंडिंग में 1.3 बिलियन डॉलर जुटाए हैं।

Web 3.0 वर्कफोर्स के

देश में फिलहाल 450 Web3.0 स्टार्टअप हैं,जिनमें चार यूनिकॉर्न शामिल हैं

भारत में 3,000 से अधिक सदस्यों के साथ एक गैर-लाभकारी संगठन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (NASSCOM) द्वारा प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, वर्तमान में देश में दुनिया की Web 3.0 प्रतिभा का 11% हिस्सा है।

देश में लगभग 75,000 ब्लॉकचेन प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं। इस आंकड़े के अनुसार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Web 3.0 वर्कफोर्स है। इसके अलावा, उद्योग समूह को उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में टैलेंट पूल में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।

भारत में 450 Web 3.0 स्टार्टअप भी हैं, जिनमें से चार यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। अप्रैल 2022 तक, भारतीय Web 3.0 इकोसिस्टम ने  फंडिंग में 1.3 बिलियन डॉलर जुटाए हैं। इसके अलावा, 60% से अधिक भारतीय Web 3.0 स्टार्टअप ने देश के बाहर भी विस्तार किया है।

अध्ययन में लिस्टेड अधिकांश फर्में डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस, गेमिंग NFT मार्केटप्लेस, मेटावर्स, डिसेंट्रलाइस्ड समुदायों, ऑन-चेन कोआर्डिनेशन  मेकनिज़्म आदि में ऍप्लिकेशन्स का निर्माण कर रही हैं।

अगले कुछ वर्षों के भीतर, NASSCOM देश में Web 3.0 के विकास के दृष्टिकोण के बारे में आशावादी बना हुआ है। जिसमें कहा गया है कि वह यह उम्मीद करता है कि भारतीय इंटरनेट यूज़र्स की संख्या में 150 मिलियन और भारत में 5G यूज़र्स की संख्या बढ़कर 500 मिलियन हो जाएगी।

NASSCOM के अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा की, "भारत में नए जमाने की तकनीकों को तेजी से अपनाना, बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और बड़े पैमाने पर डिजिटल रूप से कुशल प्रतिभा क्षमता वैश्विक Web3 परिदृश्य में देश की स्थिति को मजबूत कर रही है। यह देखकर खुशी होती है कि भारत में उद्योग और सरकारी स्टेक होल्डर्स ब्लॉकचेन तकनीक के प्रति बहुत व्यावहारिक दृष्टिकोण अपना रहे हैं। स्वास्थ्य से लेकर अन्य क्षेत्रों में उपयोग के मामलों का पता लगाया जा रहा है।”

यह भी पढ़े : भारत G20 लीड के दौरान क्रिप्टो SOP के विकास के लिए आगे आएगा

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`