सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

जानिए कौन है गिरावट के बीच $529K मूल्य के PEPE ख़रीदने वाली व्हेल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • मीमकॉइन PEPE की कीमतों में बीते लंबे समय से गिरावट जारी है, दो दिन पहले ही इस मीमकरंसी की कीमत में 15% की गिरावट आई थी।
  • PEPE की कीमतों में गिरावट के बीच एक क्रिप्टो व्हेल ने $529K मूल्य के 320 Ether खर्च कर 640 बिलियन PEPE टोकन को ख़रीदा है।
  • गिरावट के बीच इतनी बड़ी संख्या में PEPE खरीदने के पीछे आखिर है कौन? कहीं ये व्हेल Elon Musk और Changpeng Zhao में से कोई एक तो नहीं।
26-Aug-2023 By: Rohit Tripathi
जानिए कौन है गिरावट

गिरावट के बीच क्रिप्टो व्हेल ने ख़रीदे $529K मूल्य के PEPE ख़रीदने वाली   

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में वर्तमान में एक बड़ी उथल-पुथल जारी है। इस उथल-पुथल में बड़ी-बड़ी क्रिप्टोकरंसी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा हैं। इस गिरावट के चलते निवेशक काफी चिंतित है। इसके साथ ही निवेशको के लिए मीमकरंसी PEPE की कीमतों में लगातार होती गिरावट भी लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई हैं। लेकिन अब निवेशकों को एक और परेशानी ने घेर लिया है, यह परेशानी है PEPE टोकन के साथ बढ़ता पम्प एंड डंप का खतरा। इस ख़तरे के संकेत को PEPE के निवेशको ने तब करीब से महसूस किया, जब एक क्रिप्टो व्हेल ने बड़ी मात्रा में पेपे द फ्रॉग थीम वाले मीमकॉइन PEPE में निवेश किया। एक जानकारी के अनुसार PEPE में आई 15% की हाल ही की गिरावट के बाद मार्केट की एक बड़ी क्रिप्टो व्हेल ने अपने $529,000 मूल्य के 320 Ether बेचकर 640 बिलियन PEPE टोकन को ख़रीदा है। इस खबर के मार्केट में फैलते ही मार्केट में पैनिक फ़ैल गया। PEPE कम्युनिटी और इस कॉइन के निवेशक यह मानने लगे कि जरूरी यह एक पम्प एंड डंप स्कैम है। 

आखिर कौन है बड़ी संख्या में PEPE टोकन खरीदने वाली व्हेल 

क्रिप्टो व्हेल द्वारा PEPE टोकन को गिरावट में खरीदने की खबर के बीच सबके मन में यही सवाल है कि इतनी बड़ी संख्या में मीमकरंसी खरीदने वाली क्रिप्टो व्हेल आखिर है कौन। ऐसे में तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे है। जिसमें कुछ लोगों का मानना है कि शायद यह व्हेल दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk हो। क्योंकि Musk समय-समय पर नई-नई क्रिप्टोकरंसी के प्रति अपना इंटरेस्ट दिखाते रहे हैं। चाहे वह BTC होल्डिंग की बात हो या फिर Dogecoin को सपोर्ट करना हो। हो सकता है कि कम कीमत पर Elon Musk PEPE को खरीद ले और फिर अपने सोशल प्लेटफ़ॉर्म X पर इसका इतना प्रचार-प्रसार कर दें कि इसकी कीमत आसमान छूने लगे।  

वहीँ कुछ लोग यह मान रहे हैं कि PEPE टोकन में निवेश के पीछे Binance के CEO Changpeng Zhao भी हो सकते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि परेशानियों में घिरे Zhao, अपनी BTC की होल्डिंग को सेल कर रहे हैं। हालंकि Changpeng Zhao ने BTC सेलिंग की बात से इनकार किया था और इसे महज एक अफवाह बताया था।  लेकिन हो सकता है कि CZ अपनी वर्तमान स्थिति से निकलने के लिए या फिर अपने फंड को मजबूत करने के लिए PEPE टोकन को खरीद रहे हों। क्योंकि सभी जानते हैं कि वर्तमान में PEPE अपने सबसे निचले स्तर पर है। एक समय में यह 6000% की बढ़त हांसिल कर चुका हैं। ऐसे में वर्तमान में खरीदने के लिए यह सबसे अच्छा क्रिप्टो कॉइन हैं। 

यह भी पढ़िए : लॉन्चिंग-रीलॉन्चिंग के बाद भी Shibarium का नहीं हो रहा Comeback

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`