सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

आलोचनाओं के बावजूद Worldcoin कर रहा है सफलता हासिल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Worldcoin ने Argentina में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। Argentina में आश्चर्यजनक रूप से एक ही दिन में 9,500 लोगो ने World IDs वेरीफाय की है।
  • इस रिकॉर्ड ब्रेक सीन अप का मुख्य कारण यह है कि Worldcoin प्रत्येक नए यूजर को साइन अप करने पर इसके नेटिव टोकन WLD में साइन अप बोनस देता है।
  • लॉन्च के बाद से ही यूजर्स कि सुरक्षा को लेकर Worldcoin आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
01-Sep-2023 By: Shailja Joshi
आलोचनाओं के बावजूद W

Worldcoin ने World IDs साइन-अप में बनाया रिकॉर्ड

काफी विरोध के बावजूद भी ह्यूमन ID प्रोजेक्ट Worldcoin सफलता हासिल कर रहा है। खासकर यह लेटिन अमेरिका में विस्तार कर रहा है। हाल ही में Worldcoin ने Argentina में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। Argentina में आश्चर्यजनक रूप से एक ही दिन में 9,500 लोगो ने World IDs वेरीफाय की है, औसतन देखा जाए तो हर 9 सेकंड में लगभग एक  IDs वेरीफाय की गई है। यह अभी तक में एक रिकॉर्ड है। जबकि फ़िलहाल प्रोजेक्ट Argentina के केवल चार शहरों में संचालित हो रहा है। यह चार शहर Buenos Aires, Mar del Plata, Córdoba और Mendoza है। साइन-अप में वृद्धि के कारण Worldcoin ऐप अस्थायी रूप से ऐप स्टोर पर Argentina में नंबर एक ऐप बन गया है। 

क्या है इस रुझान का कारण

लेकिन इस खबर ने Argentina के रेगुलेटर को चिंता में डाल दिया है रेगुलेटर का कहना है कि Worldcoin का पूरी तरह से विश्लेषण करना चाहते हैं कि प्रोजेक्ट नागरिकों के डेटा को कैसे संग्रहीत, एकत्र और उपयोग करता है। इस रिकॉर्ड ब्रेक सीन अप का मुख्य कारण यह है कि Worldcoin प्रत्येक नए यूजर को साइन अप करने पर इसके नेटिव टोकन WLD में साइन अप बोनस देता है। वर्तमान में यह साइन अप बोनस 25 WLD है, जिसका ओपन मार्केट में मूल्य लगभग 10,239.48 Argentine pesos (ARS) या $29.25 है। यह रकम Argentina में दो वक्त का भोजन खरीदने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा यदि भविष्य में टोकन कि कीमत बढती है तो इन 25 WLD कि कीमत ओर भी बढ़ सकती है।  

हालाँकि लॉन्च के बाद से ही यूजर्स कि सुरक्षा को लेकर Worldcoin आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में, Kenya ने देश में Worldcoin के परिचालन को निलंबित कर दिया था। सुरक्षा को देखते हुए ही वर्ल्डकॉइन अभी भी U.S. में लॉन्च नहीं हुआ है। इसके अलावा भी Worldcoin को कई देशो में ऑपरेशन कि अनुमति नहीं मिल पाई है।   

यह भी पढ़िए : हैक और फ्रॉड का बढ़ता मायाजाल, Crypto लगातार हो रहा शिकार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`