सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

भारत के Aadhaar के समान ग्लोबल ID नेटवर्क बनाना चाहता है Worldcoin

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरंसी प्रोजेक्ट Worldcoin का लक्ष्य भारत के Aadhaar बायोमेट्रिक ID सिस्टम के समान एक ग्लोबल ID नेटवर्क स्थापित करना है।
  • Altman का मानना है कि जिस प्रकार Aadhaar भारत में एक प्रचलित सिस्टम है, उसी प्रकार Worldcoin भी, Aadhaar से समानता होने के कारण भारत में लोकप्रियता हासिल कर सकता है।
  • दोनों ही प्रोजेक्ट यूजर की आईरिस स्कैन करते है और उसके आधार पर यूजर को एक यूनिक ID देते है।
21-Nov-2023 By: Shailja Joshi
भारत के Aadhaar के स

ग्लोबल ID नेटवर्क बनाने के लिए Worldcoin करेगा Aadhaar की नक़ल 

OpenAI के पूर्व CEO Sam Altman द्वारा स्थापित क्रिप्टोकरंसी प्रोजेक्ट Worldcoin का लक्ष्य भारत के Aadhaar बायोमेट्रिक ID सिस्टम के समान एक ग्लोबल ID नेटवर्क स्थापित करना है। 2.4 मिलियन से अधिक लोगों ने डिजिटल ID और मुफ्त क्रिप्टोकरंसी के बदले Worldcoin के ऑर्ब द्वारा साइन-अप किया है। Sam Altman इस सिस्टम की तुलना भारत के Aadhaar बायोमेट्रिक ID सिस्टम से कर रहे है, क्योकि दोनों ही प्रोजेक्ट यूजर की आईरिस स्कैन करते है और उसके आधार पर यूजर को एक यूनिक ID देते है।दोनों प्रोजेक्ट यूजर की पहचान के लिए बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग करते है।

Altman का मानना है कि जिस प्रकार Aadhaar भारत में एक प्रचलित सिस्टम है, उसी प्रकार Worldcoin भी, Aadhaar से समानता होने के कारण भारत में लोकप्रियता हासिल कर सकता है, क्योंकि भारत ने अपने Aadhaar सिस्टम के माध्यम से बायोमेट्रिक्स की प्रभावशीलता साबित की है। इसके अलावा यह सिस्टम ग्लोबली भी फायदेमंद हो सकता है।  इसलिए Worldcoin, Aadhaar सिस्टम का अनुसरण करना चाहता है और इस सिस्टम को गहराई से समझना चाहता है। वर्तमान में Worldcoin, भारत में 18 स्थानों पर उपलब्ध है ।

भारत का Aadhaar सिस्टम 2012 में पेश किया गया था। इसका प्रबंधन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाता है। जिसमें भारतीय निवासी को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की गई है, जिससे सभी नागरिक सरकारी कार्यक्रमों और कल्याण योजनाओं का आसानी से लाभ ले सकते है। इसे दुनिया का सबसे उन्नत ID सिस्टम माना जाता है।  

क्या है Worldcoin 

इस साल की शुरुआत में Sam Altman ने Alex Bania और Max Novendstern के साथ मिलकर Worldcoin लॉन्च किया था, इसकी खास बात यह है कि यह यूजर को वेरिफिकेशन के लिए एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रदान करने के लिए एक आई-स्कैनिंग ऑर्ब का उपयोग करता है। वेरीफाईड यूजर्स को Worldcoin टोकन नामक क्रिप्टोकरंसी दी जाती है, जिसका उपयोग लेनदेन करने, खरीदारी करने और डिजिटल एसेट को ट्रांसफर करने में किया जा सकता है। 

यह भी पढ़िए : ChatGPT और Google Bard में कौन सा चैटबॉट है बेहतर, जानिए इनमें अंतर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`