सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

W token लॉन्च के बाद स्कैमर्स के निशाने पर है Wormhole

महत्वपूर्ण बिंदु
  • W token टोकन लॉन्च करने वाला क्रॉस-चेन प्रोटोकॉल Wormhole एक बार फिर स्कैमर्स के निशाने पर है।
  • Wormhole एयरड्रॉप लॉन्च के बाद ही warmhole नाम का एक पैरोडी टोकन लॉन्च किया गया है।
  • Wormhole के फाउंडर Robinson Burkey के ऑफिशियल X अकाउंट को भी एक हमले का सामना करना पड़ा है।
04-Apr-2024 By: Shailja Joshi
W token लॉन्च के बाद

क्रॉस-चेन प्रोटोकॉल Wormhole पर बना हुआ है खतरा

हाल ही में अपने टोकन लॉन्च करने वाला क्रॉस-चेन प्रोटोकॉल Wormhole एक बार फिर स्कैमर्स के निशाने पर है। बता दें कि क्रिप्टो स्कैमर्स, हैकर्स और मीम-कॉइनर्स ने क्रॉस-चेन ब्रिजिंग प्लेटफॉर्म Wormhole के $850 मिलियन के बड़े एयरड्रॉप में भाग लिया है।  Wormhole कई क्रिप्टो स्कैमर्स और हैकर्स के निशाने पर है। इसके साथ ही Wormhole के फाउंडर Robinson Burkey के ऑफिशियल X अकाउंट को भी एक हमले का सामना करना पड़ा, जिसमें Robinson के अकाउंट से एयरड्रॉप की घोषणा के बाद संदिग्ध वॉलेट ड्रेनर्स ने मालिशियस लिंक्स पोस्ट की गई।  

इसके साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार Wormhole एयरड्रॉप में 2022 के Wormhole Bridge के प्रसिद्ध $320 मिलियन एक्सप्लॉइट के हैकर्स ने भी भाग लिया है, जिसमें एक्सप्लोइटर ने $50,000 के W tokens के लिए क्लेम किया है। एक रिसर्चर ने दावा किया है कि Wormhole टीम एक्सप्लॉइट से जुड़े कई वॉलेट एड्रेस को बाहर करना भूल गई थी, जिनसें हैकर्स ने 2022 में क्रॉस-चेन ब्रिज से क्रिप्टो में $ 321 मिलियन की चोरी की थी। 

यह पहली बार नहीं है जब Wormhole क्रिप्टो स्कैमर्स और हैकर्स के निशाने पर है। फरवरी 2022 में Wormhole bridge का एक्सप्लॉइट किया गया था, जिसमें $321 मिलियन का नुकसान हुआ था। जिसे क्रिप्टो इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे बड़े हैक में से एक माना जाता है। 

Warmhole  स्पूफ कॉइन भी लॉन्च 

बता दें कि Wormhole का W token कल लॉन्च किया गया है, लॉन्च का फायदा उठाने के लिए स्कैमेस ने Wormhole को निशाना बनाया है। Wormhole एयरड्रॉप लॉन्च के बाद ही warmhole नाम का एक पैरोडी टोकन लॉन्च किया गया है। Warmhole memecoin ने लॉन्च के साथ ही लगभग $100,000 के मार्केट कैप से तेजी से बढ़कर $8.3 मिलियन के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया और छह घंटे से भी कम समय में 83,000% का रिटर्न दिया है। हालाँकि इस मीम कॉइन की विश्वसनीयता का कोई पता नहीं है। Warmhole memecoin ने लॉन्च के साथ ही लगभग $100,000 के मार्केट कैप से तेजी से बढ़कर $8.3 मिलियन के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया और छह घंटे से भी कम समय में 83,000% का रिटर्न दिया है। स्पूफ कॉइन की सफलता क्रिप्टो स्पेस के लिए एक चेतावनी हो सकती है।  

यह भी पढ़िए : साल की शुरुआत में ही क्रिप्टो स्कैम से हुआ $200 मिलियन का नुकसान


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`