सस्ता टोकन का दावा करें

हैकर्स द्वारा 159K से अधिक बार टारगेट किया गया Crypto एक्सचेंज Upbit

हैकर्स द्वारा 159K से अधिक बार टारगेट किया गया Crypto एक्सचेंज Upbit

Crypto एक्सचेंज Upbit को हैकर्स ने 159K से अधिक बार किया टारगेट

South Korea की Cryptocurrency एक्सचेंज Upbit को 2023 की पहली छमाही में 159,000 से अधिक मौकों पर हैकर्स द्वारा टारगेट किया गया है। Upbit का संचालन करने वाली कंपनी Dunamu ने इस आंकड़ें की जानकारी शेयर की है। इसी के साथ यह आंकड़ा 2022 की पहली छमाही से 117% की वृद्धि और 2020 की पहली छमाही से 1800% की भारी बढ़त को दर्शाता है। वहीं सिक्योरिटी ब्रीच की कोशिशों में हुई वृद्धि का सामना करने के लिए Dunamu ने कई उपाय किए हैं, जिनमें से Dunamu ने Crypto Exchange Upbit के कोल्ड वॉलेट में रखे गए धन के अनुपात को 70% तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा Upbit ने हॉट वॉलेट में रखे गए फंड के लिए अपने सुरक्षा उपाय भी बढ़ा दिए हैं। बता दें कि इससे पहले Upbit को 2019 में सिक्योरिटी ब्रीच की वजह से $42 Million के नुकसान का सामना करना पड़ा था। 

By: Deeksha
09-Oct-2023

Most Read News