सस्ता टोकन का दावा करें

Bitcoin का उपयोग करने पर फ्रांसीसी नागरिक को Morocco में जेल

Bitcoin का उपयोग करने पर फ्रांसीसी नागरिक को Morocco में जेल

21 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक Thomas Clausi पर Morocco 

की एक अदालत ने, लग्जरी सामान खरीदने के लिए Bitcoin (BTC) का उपयोग करने के लिए दी गयी जेल की सजा और जुर्माने को बरकरार रखा है। Clausi को मूल रूप से 18 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया था और Morocco में धोखाधड़ी और विदेशी मुद्रा के भुगतान के लिए, मुकदमा चलाने के बाद 3.8 मिलियन डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया था। Morocco में सख्त क्रिप्टो कानून हैं और सभी क्रिप्टो-एसेट से संबंधित लेनदेन को धोखाधड़ी की श्रेणी में रखा गया हैं। Clausi की कानूनी टीम ने यह साबित करने का प्रयास किया था, कि वह Morocco के सख्त क्रिप्टो नियमों से अनभिज्ञ था। Morocco के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि वह एक नया क्रिप्टो नियामक बिल पेश कर सकता है।

By: Rohit Tripathi
04-May-2023

Most Read News