सस्ता टोकन का दावा करें

घटते ब्लॉकचेन मार्केट में Germany के ब्लॉकचैन फंडिंग में उछाल

घटते ब्लॉकचेन मार्केट में Germany के ब्लॉकचैन फंडिंग में उछाल

क्रिप्टो वैली वेंचर कैपिटल फंडिंग में देखी गई उछाल

क्रिप्टो वैली वेंचर कैपिटल (CVVC) के अनुसार, ग्लोबल ब्लॉकचेन मार्केट में गिरावट के बावजूद, Germany ने 2023 के लिए ग्लोबल वेंचर कैपिटल फंडिंग हिस्सेदारी में अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया है। German ब्लॉकचेन सेक्टर ने 34 सौदों में $355 मिलियन हासिल किए है जो साल-दर-साल 3% की वृद्धि है। Germany ने ग्लोबल ब्लॉकचेन फंडिंग में अपनी सबसे बड़ी हिस्सेदारी 2.4% होने का दावा किया है, जो 2022 में 0.9% से अधिक है और ग्लोबल सौदों में 2.5% है, जो 1.9% से अधिक है। Europe में इसने ब्लॉकचेन फंडिंग के 9.4% और सौदों के 10.3% पर कब्जा कर लिया है। यह सफलता ग्लोबल ट्रेंड के विपरीत है, क्योंकि CVVC ने 62% फंडिंग में गिरावट और महाद्वीपों में 44% सौदे में कमी की सूचना दी है।



By: Shailja Joshi
15-Sep-2023

Most Read News