सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो गिफ्ट के साथ इस Women's Day महिलाओं को बनाए सशक्त

महत्वपूर्ण बिंदु
  • 8 मार्च को International Women's Day है, इस दिन दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा।
  • वतर्मान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, जिसमें क्रिप्टो स्पेस भी शामिल है। जहाँ महिला उद्यमी Cathie Wood डोमिनेंट कर रही हैं।
  • इस Women's Day महिलाओं को क्रिप्टोकरेंसी गिफ्ट में देकर भी उन्हें ऑनर किया जा सकता है।
06-Mar-2024 Rohit Tripathi
क्रिप्टो गिफ्ट के साथ इस Women's Day महिलाओं को बनाए सशक्त

क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में बढ़ रहा है महिलाओं का डोमिनेंस

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट लगातार तेजी के साथ में बढ़ता मार्केट हैं, जहाँ दिन प्रतिदिन निवेशकों की संख्या में वृद्धि होती जा रही हैं। एक समय केवल प्रोफेशनल इन्वेस्टर्स की पसंद रहा क्रिप्टो मार्केट आज ट्रेडिशनल निवेशकों के साथ में नए निवेशकों को भी आकर्षित कर रहा है। ग्लोबल लेवल पर वैल्यू ट्रांसफर करने का डिसेंट्रलाइज्ड और सिक्योर तरीका प्रदान करने वाली क्रिप्टोकरेंसी ने, फाइनेंसियल लैंडस्केप में रिवॉल्यूशन ला दिया है। यहाँ मौजूद Bitcoin, Ethereum, XRP, Dogecoin और Shiba Inu जैसी क्रिप्टो करेंसियों ने लोगों को अपनी एसेट्स पर कंट्रोल करने के लिए सशक्त बनाया है। 

क्रिप्टो मार्केट में वर्तमान में कई बड़े पुरुष निवेशक है जिनमें Vitalik Buterin, Brian Armstrong, Changpeng Zhao और Michael J. Saylor शामिल हैं, जो लम्बे समय से एक बड़े क्रिप्टो निवेशक के तौर पर मार्केट में एकछत्र राज करते आये हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे महिलाओं का क्रिप्टो स्पेस में डोमिनेंस बढ़ रहा हैं। जिसका एक बड़ा उदहारण हैं Cathie Wood। Cathie Wood Ark Invest जैसी बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म की CEO है और क्रिप्टो मार्केट की एक बड़ी निवेशक हैं। इनके अलावा क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी अन्य महिलाओं में Lightning Labs की को-फाउंडर Elizabeth Stark, CoinShares की चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिशर Meltem Demirors, Ethereum Foundation से ताल्लुक रखने वाली Aya Miyaguchi और Binance.US की पूर्व CEO Catherine Coley शामिल है। 

हालांकि अभी भी क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में महिलाऐं काफी कम है ऐसे में इस Women's Day पर क्रिप्टो गिफ्ट देकर महिलाओं को क्रिप्टो स्पेस के साथ जोड़ा जा सकता है और इस स्पेस में उनकी भागीदारी को बढाया जा सकता है। 

किस तरह महिलाओं को क्रिप्टो गिफ्ट देकर किया जा सकता है सशक्त

महिलाओं को इस Women's Day पर गिफ्ट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी देने के कई बेनिफिट हो सकते हैं। साथ ही यह अपने आप में Women's Day मानाने का एक अनूठा और सार्थक तरीका हो सकता है। आइये जानते हैं इसके क्या-क्या बेनिफिट हो सकते हैं-

क्रिप्टो गिफ्ट महिलाओं को दे सकता है फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस 

क्रिप्टोकरेंसी के रूप में महिलाओं को गिफ्ट दिया जाना उन्हें एक ऐसा टूल प्रदान करना है, जो ट्रेडिशनल फाइनेंसियल सिस्टम्स से परे है। इसके माध्यम से महिलाओं को अधिक फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस प्राप्त करने की अनुमति मिलती है। क्रिप्टोकरेंसी की डिसेंट्रलाइज्ड प्रवृत्ति महिलाओं को उनके एसेट्स पर ऑटोनोमी और कंट्रोल प्रदान करती है, जो कि ट्रेडिशनल फाइनेंसियल सिस्टम के माध्यम से संभव नहीं था। यह वीमेन एम्पॉवरमेंट की स्प्रिट से बिलकुल मेल खाता है। 

एजुकेशनल अपॉर्चुनिटी दे सकता है क्रिप्टो गिफ्ट 

International Women's Day पर महिलाओं को गिफ्ट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी का दिया जाना उनके लिए एक एजुकेशनल अपॉर्चुनिटी बन सकता है। महिलाओं को क्रिप्टो गिफ्ट देकर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के विषय में समझने और नेविगेट करने में उनकी सहायता की जा सकती हैं। जिससे उन्हें इस स्पेस का भी डीप नॉलेज हो सके। हालाँकि वर्तमान में कई रिसोर्सेज उपलब्ध है, जिनके माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी से जुडी जानकारी ली जा सकती हैं। ऐसे में क्रिप्टो गिफ्ट न केवल महिलाओं में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और डिजिटल एसेट्स के बारे में सिखने की जिज्ञासा को बढ़ा सकता है, बल्कि तेजी के साथ डेवलप हो रहे टेक स्पेस में नई अपॉर्चुनिटी के रास्ते खोल सकता है। 

महिलाओं के लिए इन्वेस्टमेंट का नया विकल्प बन सकती है क्रिप्टो

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अपने शुरूआती दौर से अपने निवेशकों को मालामाल करता रहा है, ऐसे में यह वर्तमान में निवेश का एक नया विकल्प बन चुका है। ऐसे में इस Women's Day पर आप महिलाओं को क्रिप्टोकरेंसी गिफ्ट में देकर, उन्हें न केवल एक गिफ्ट दे रहे हैं, बल्कि उन्हें फाइनेंसियल ग्रोथ का एक अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी के रूप में गिफ्ट मिलना उन महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की दिशा में कदम हो सकता है, जो वर्तमान में निवेश के लिए अन्य विकल्पों की तलाश कर रही हैं। जिस तरह वर्तमान में सभी क्रिप्टोकरेंसिया प्रदर्शन कर रही हैं, ऐसे में क्रिप्टो गिफ्ट का मिलना महिलाओं की वैल्थ को भी कई गुना बढ़ा सकता है। 

Women's Day पर कैसे गिफ्ट में दे क्रिप्टो और क्या सावधानी है जरुरी 

  • अगर आप भी इस Women's Day पर अपने जीवन साथी या अपने जीवन में विशेष महत्त्व रखने वाली महिलाओं को क्रिप्टोकरेंसी गिफ्ट में देना चाहते हैं तो उसके लिए आपको निम्न स्टेप को फ़ॉलो करना होगा- 

  • सबसे पहले आपको यह जानना जरुरी है कि आप जिसे भी क्रिप्टोकरेंसी गिफ्ट में दे रहे है उसे इसके विषय में कितनी और कैसी जानकारी है। ऐसे में आप एक बार प्राप्तकर्ता को सभी जरूरी जानकारी देने के बाद, क्रिप्टो मार्केट की उन क्रिप्टोकरेंसी का चुनाव करें जिन्होंने बीते समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

  • इसके बाद दूसरी स्टेप है क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट सेट करना। आप जिसे भी यह गिफ्ट दे रहे हैं, उसके लिए क्रिप्टो वॉलेट सेट करने में सहायता करें। ये वॉलेट हार्डवेयर वॉलेट, सॉफ्टवेयर वॉलेट और मोबाइल वॉलेट सहित विभिन्न प्रकार के होते हैं। आप किसी भी वॉलेट का चुनाव करते समय यह ध्यान रखें कि वह यूजर की प्रेफेरेंस और सिक्योरिटी रिक्वायरमेंट्स के अनुरूप हों। 

  • वॉलेट सेट हो जाने पर आप चुनी गई क्रिप्टोकरेंसी को उनके वॉलेट एड्रेस पर भेज दे, जिन्हें आप क्रिप्टो गिफ्ट देना चाहते हैं। साथ ही इस क्रिप्टो गिफ्ट के महत्व और इसके पोटेंशियल को समझाने वाला एक मैसेज भी आप क्रिप्टो प्राप्तकर्ता को भेज सकते हैं। 

क्रिप्टो गिफ्ट देते समय किन बातो की सावधानी रखना चाहिए

  • किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को गिफ्ट में देने से पहले आप प्राप्तकर्ता को उस क्रिप्टो के बारे में डिटेल में समझा दे, जैसे उस टोकन के पीछे की फर्म का नाम क्या है, फर्म का CEO कौन है, कितना बड़ा प्रोजेक्ट है और उसकी मार्केट कैप क्या हैं। आप ऐसे किसी भी टोकन को गिफ्ट के रूप में न दे जो प्राप्तकर्ता का नुकसान करा दें। 

  • आपको प्राप्तकर्ता को क्रिप्टो वॉलेट की सेक्योरिटी से जुडी पूरी जानकारी देना चाहिए। साथ ही वर्तमान में चल रही Deepfake जैसी टेक्नोलॉजी से भी प्राप्तकर्ता को जागरूक कराना चाहिए। क्योंकि आजकल किसी भी इन्फ्लूएंशर या सेलिब्रिटी के Deepfake Video बना दिए जाते है और किसी भी क्रिप्टो का फेक प्रचार कर दिया जाता है। जिससे आपको और प्राप्तकर्ता को बचने की जरूरत है। 

यह भी पढ़िए : फ्री ऑनलाइन गेमिंग स्पेस में नंबर 1 प्लेटफ़ॉर्म है Poki

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`