सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

कैसा रहा Sam Bankman-Fried का एक साल का सफ़र, जानिए पूरी कहानी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • पिछले साल नवंबर में FTX अचानक कोलेप्स हो गया। किसी समय दुनिया के दूसरे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज रहे FTX के अचानक पतन ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री को हिला के रख दिया।
  • Bankman-Fried को सात आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। इसके साथ ही FTX एक्सचेंज से जुड़े मामले को US का सबसे बड़ा फ्रॉड केस माना गया।
  • 28 मार्च, 2024 को अगली सुनवाई में New York डिस्ट्रिक्ट जज Lewis Kaplan, Sam Bankman-Fried और अन्य सभी आरोपियों की सज़ा सुनाएंगे।
04-Nov-2023 Shailja Joshi
कैसा रहा Sam Bankman-Fried का एक साल का सफ़र, जानिए पूरी कहानी

 जानिए FTX और Sam Bankman-Fried के पतन की पूरी टाइम लाइन 

पिछले साल नवंबर में क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज FTX अचानक कोलेप्स हो गया। किसी समय दुनिया के दूसरे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज रहे FTX के अचानक पतन ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री को हिला के रख दिया। इसके अचानक पतन का जिम्मेदार इसके CEO, Sam Bankman-Fried को ठहराया गया। जिन पर एक साल तक मुकदमा चला इस मुक़दमे में Bankman-Fried को 7 मामलों में दोषी पाया गया, लेकिन इस एक साल के समय में FTX एक्सचेंज और पूर्व CEO Sam Bankman-Fried ने कई उतार चढ़ाव देखे। इस पूरे मामले को एक टाइम लाइन के जरिये समझा जा सकता है। 

एसी रही FTX केस की पूरी टाइम लाइन 

Nov. 2, 2022 : क्रिप्टोकरंसी समाचार आउटलेट Coindesk ने FTX और इसकी सिस्टर कंपनी Alameda की फाइनेंशियल हेल्थ के बारे में चिंता जताते हुए एक लेख प्रकाशित किया था। लेख में दावा किया गया था कि Alameda की एसेट में FTX द्वारा जारी क्रिप्टोकरंसी FTT बड़ी मात्रा में शामिल है। उस समय प्रत्येक FTT टोकन का मूल्य लगभग $25.50 था।

Nov. 6: CZ ने घोषणा की कि Binance, FTT में अपनी हिस्सेदारी बेच देगा। पंद्रह मिनट बाद, Ellison ने जवाब दिया था कि Alameda, Binance से प्रत्येक टोकन $22 पर खरीदना चाहेगी। इसके बाद टोकन की कीमत में लगभग तुरंत उतार-चढ़ाव शुरू हो गया, जिसके बाद टोकन एक दिन में ही 10% तक गिर गया। 

Nov. 8: FTX द्वारा तीन दिनों में 6 बिलियन डॉलर की ग्राहक निकासी देखने के बाद, Binance CEO Changpeng Zhao ने घोषणा की, कि कंपनी ने FTX की non-U.S. यूनिट को खरीदने के लिए एक नॉन बाइंडिंग एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। लेकिन Binance ने अगले ही दिन सौदा रद्द कर दिया।

Nov. 11: FTX, FTX.us, Alameda और दर्जनों सहायक कंपनियों ने अमेरिका में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया। SBF ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह John J.Ray III को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही देर रात, FTX को हैक कर लिया गया और एक्सचेंज से $300 मिलियन से अधिक की रकम चुरा ली गई।

Nov. 15: कंस्यूमर्स को धोखा देने के आरोप में FTX और FTX के सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर Larry David, Tom Brady, Gisele Bundchen, Kevin O'Leary, Naomi Osaka, Shaquille O'Neal और Stephen Curry के खिलाफ Florida में एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया। 

Dec. 12:  SBF को Bahamas में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही SBF को जमानत देने से भी इंकार कर दिया गया और island की Fox Hill जेल में भेज दिया गया।

Dec. 21: Carolyn Ellison और FTX के को-फाउंडर Gary Wang को वायर फ्रॉड, सिक्योरिटीज फ्रॉड और कमोडिटी फ्रॉड सहित आरोपों में दोषी ठहराया गया। लेकिन SBF ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखी।

Dec. 22: Bankman-Fried ने Manhattan फ़ेडरल कोर्ट में प्रारंभिक उपस्थिति दर्ज कराई, जहाँ उन्हें 250 मिलियन डॉलर के बांड पर Palo Alto, California में उनके माता-पिता के घर में नजरबंदी के लिए रिहा कर दिया गया।

Jan. 3-12, 2023 : Bankman-Fried ने खुद को निर्दोष ठहराया और U.S. डिस्ट्रिक्ट  जज Lewis Kaplan ने अक्टूबर में ट्रायल की घोषणा की। इसके बाद एक ब्लॉग पोस्ट में, Bankman-Fried ने फ्रॉड से इनकार किया और FTX के पतन के लिए क्रिप्टो मार्केट की मंदी को जिम्मेदार ठहराया। 

Feb. 28 : FTX के इंजीनियरिंग हेड, Nishad Singh को वायर फ्रॉड, कैंपेन फाइनेंस वोइलेशन, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया। जिसके बाद वह Bankman-Fried के खिलाफ सरकार के मुख्य गवाह बन गए।

Aug. 11:  गवाहों के साथ छेड़छाड़ के कारण New York डिस्ट्रिक्ट जज Lewis Kaplan ने Bankman-Fried की जमानत को रद्द कर दिया, जिसमें Ellison के निजी लेखों को New York Times के रिपोर्टर के साथ साझा करना भी शामिल था। इसके बाद Bankman-Fried को ट्रायल शुरू होने तक Brooklyn के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया।

Sept. 7 : FTX के पूर्व शीर्ष अधिकारी Ryan Salame पर FTX और Alameda के हितों को आगे बढ़ाने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों को लाखों डॉलर देने सहित अवैध अभियान में योगदान से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराया।

Oct. 3 : Sam-Bankman Fried का ट्रायल Manhattan फ़ेडरल कोर्ट में जूरी सिलेक्शन के साथ शुरू हुआ। 

Oct. 28 : Bankman-Fried ने अपने बचाव में गवाही देते हुए कहा कि FTX के पतन से बहुत से लोग आहत हुए, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया है या ग्राहकों से अरबों डॉलर की चोरी नहीं की है।

Nov. 2 : Bankman-Fried को सात आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। इसके साथ ही FTX एक्सचेंज से जुड़े मामले को US का सबसे बड़ा फ्रॉड केस माना गया। 

28 मार्च, 2024 को अगली सुनवाई में New York डिस्ट्रिक्ट जज Lewis Kaplan, Sam Bankman-Fried और अन्य सभी आरोपियों को सज़ा सुनाएंगे। अनुमान है की Bankman-Fried को अधिकतम 115 साल जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़िए : V2 मेननेट पर माइग्रेट हुआ Lens Protocol, देगा अलग एक्सपीरियंस



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`