सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FTX के पतन की कहानी, लोगों को याद है जुबानी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • FTX एक समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज थी। कम समय में इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने पुरे क्रिप्टो करंसी मार्केट में अपनी धाक जमा ली थी।
  • साल 2019 में स्थापित हुई FTX ने रातोंरात पतन को झेला और अब वर्तमान में यह फर्म एक बार फिर से शुरुआत करने की योजना बना रही है।
15-Apr-2023 Rohit Tripathi
FTX के पतन की कहानी, लोगों को याद है जुबानी

FTX जिसे दुनिया भर के लोग इसके उत्थान से ज्यादा इसके पतन की खबरों के चलते जानते हैं। इस फर्म ने कम समय में क्रिप्टो करंसी मार्केट में अपना वर्चस्व बना लिया था। एक समय ऐसा भी था जब Binance जैसी बड़ी क्रिप्टो करंसी फर्म भी FTX की सफलता को देखकर इसे खरीदने की योजना बना रही थी। 

पतन और उत्थान जीवन का नियम है, इस बात को दर्शाती है क्रिप्टो करंसी फर्म FTX, जो वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। कोर्ट में फर्म के संस्थापक Sam Bankman-Fried, 8 अलग-अलग आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। इनमें वायर फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल है। अगर इन सभी मामलों में Sam Bankman-Fried दोषी पाए जाते है तो, उन्हें कम से कम 100 सालों की सजा हो सकती है। हालांकि Sam Bankman-Fried FTX के पतन के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानते है। लेकिन अगर FTX की पूरी कहानी पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि कहीं न कहीं गलती तो Sam Bankman-Fried से ही हुई थी। कभी दुनिया के दुसरे दुनिया का दूसरा Warren Buffett कहे जाने वाले Sam Bankman-Fried उर्फ़ SBF वर्तमान में कोर्ट की शर्तों पर जमानत पर चल रहे है। 

लेकिन आखिर FTX का पतन कहाँ से शुरू हुआ और क्या है इसकी कहानी

आपको बता दे कि FTX की स्थापना वर्ष 2019 में Sam Bankman-Fried और Gary Wang ने की थी। इसी वर्ष डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग के पद भारतीय मूल के अमेरिकी Nishad Singh ने FTX को ज्वाइन किया। वे इससे पहले Facebook में बतौर सॉफ्टवेयर इंजिनियर के रूप में कार्य कर चुके थे। ऐसे में इस तिकड़ी के तेज दिमाग ने FTX को एक बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज के रूप में स्थापित करने का बीड़ा उठाया। महज 35 साल से भी कम उम्र के इन तीनो लड़कों ने FTX को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म बना दिया। एक समय पर FTX का जलवा और धाक ऐसी थी कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म Binance ने FTX को खरीदने की योजना बना ली थी। 

जिसके बारे में FTX के CEO Sam Bankman-Fried भी अपने एक ट्विट में घोषणा कर चुके थे। उनके द्वारा की गई इस घोषणा के ठीक अगले दिन उन्होंने करीब 14.6 अरब डॉलर की राशि गंवा दी थी। जबकि वे कुल 15.2 बिलियन डॉलर सम्पति के मालिक थे। इस तरह एक रात में SBF ने करीब 98% संपत्ति गंवा दी थी। इसे ही FTX के पतन की शुरुआत माना जाता हैं। लेकिन FTX का मूल पतन तब शुरू हुआ जब नवम्बर में एक्सचेंज को लेकर एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें फर्म में वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा किया गया था। इस रिपोर्ट के आते ही क्रिप्टो करंसी मार्केट में आहाकार मच गया और निवेशकों ने फर्म से अपने जमा फंड निकालना शुरू कर दिए। 

दरअसल Sam Bankman-Fried पर आरोप लगे कि वे 9 लोगों की टीम के साथ बहामास के एक लग्जरी पेंटहॉउस में रहकर आपनी सभी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। FTX के CEO Sam Bankman-Fried पर आरोप था कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर FTX के निवेशकों के फंड को बिना उनकी जानकारी के FTX की सहयोगी कंपनी अलमेडा रिसर्च में ट्रांसफर कर दिया था। निवेशकों द्वारा फर्म से FTX से अपना फंड निकालने के बाद फर्म की हालत खराब हो गई और FTX दिवालिया हो गया। वर्तमान में इस फर्म से जुड़ी कुछ पॉजिटिव खबर आ रही है। FTX की लिगल टीम ने हाल ही में जानकारी दी कि FTX  ने अब तक 7.3 बिलियन डॉलर लिक्विड एसेट्स को रिकवर कर लिया है। साथ ही वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में FTX अपने क्रिप्टो एक्सचेंज के संचालन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। कुल मिलकर FTX की कहानी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़िए : चीटर Elon Musk, AI को खतरा बताकर, खुद शुरू कर रहे हैं स्टार्टअप

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`