दुनिया के सबसे अमीर आदमीं Elon Musk अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं तो वह अख़बारों की सुर्खियाँ बन जाता है। इतना ही नहीं वे जिस भी क्षेत्र को लेकर अपना बयान जारी करते है, उस क्षेत्र में रॉकेट की गति लग जाती है। ऐसे ही Elon Musk द्वारा BBC की दिया गए इंटरव्यू का एक क्लिप इस समय काफी सुर्खियां बटौर रहा है। दरअसल BBC को दिए एक इंटरव्यू में Elon Musk ने कहा कि वे सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twiiter के CEO नहीं है, बल्कि उनका Pet Dog Floki, ही ट्विटर का CEO हैं।
इसी के साथ ही Musk ने अपने Dog Floki को एक ग्रेट Dog भी कहा। इस पूरी कनवर्सेसन के दौरान Musk हंसते हुए नजर आये। बता दे कि Elon Musk इससे पहले भी ट्विटर पर इस तरह की पोस्ट शेयर कर चुकें है, जिसमें उनका डॉग Floki, Twitter के CEO की कुर्सी पर बैठा हुआ दिखा था। जिसके बाद क्रिप्टो करंसी मार्केट के तीन कॉइन Floki inu (FLOKI), Shiba inu (SHIB) और Dogecoin (DOGE) की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गयी थी। Elon Musk द्वारा BBC जैसे बड़े नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में अपने Dog को Twitter का CEO कहना, क्रिप्टो निवेशकों के लिए दुविधा उत्पन्न करता है।
मीम करंसी कम्युनिटी के लोगों द्वारा तो Elon Musk के इस बयान को हाथों-हाथ लिया गया। और एक बार फिर ट्वीटर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इतना ही नहीं क्रिप्टो विशेषज्ञ भी यह मानने लगे कि Elon Musk अपने बयान से क्रिप्टो करंसी की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दे कि BBC को दिए गए इंटरव्यू में Elon Musk ने भारत में सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े सख्त नियम, Twitter के 80% एम्पलॉय की छंटनी और PM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को Twitter से हटाये जाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।
यह भी पढ़िए : Satoshi Nakamoto का Bitcoin पहुंचा $30K पार, बढ़ी $50K पहुंचने की उम्मीद
शेयर