सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

कैट थीम वाले ये Top 5 Memecoins निवेश के लिए हैं सही

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कैट थीम वाले Memecoins निवेशकों को खूब भांते हैं, लेकिन इनकी लोकप्रियता डॉग थीम वाले Memecoins की तुलना में काफी कम है।
  • जहाँ क्रिप्टो मार्केट में इस समय बुल रन का माहौल है, वहीँ इन कैट थीम वाली मीमकरंसियों में मामूली बढ़त है। लेकिन इन मीम टोकन की कम्युनिटी को इनसे काफी उम्मीद है।
  • हम आपके लिए कैट थीम वाले Top 5 Memecoins लेकर आए हैं, इनमें Catgirl, Real Smurf Cat, CateCoin, LOAF CAT और Catcoin शामिल हैं।
07-Mar-2024 Rohit Tripathi
कैट थीम वाले ये Top 5 Memecoins निवेश के लिए हैं सही

निवेश के लिए अच्छे हैं कैट थीम वाले Top 5 Memecoins

डॉग थीम वाले Memecoins की तरह ही कैट थीम वाले मीमकॉइन भी अपने कम प्राइज के चलते निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन मीम टोकन के आकर्षक टिकर भी क्रिप्टो मार्केट के निवेशकों को आकर्षित करते हैं। हालाँकि मीम टोकन होने के चलते कम ही निवेशक इनपर दांव लगाते हैं, पर जब भी इन मीमकॉइन में तेजी आती है, यह 100-200% नहीं बल्कि 1000-2000% की तेजी दिखाते हैं, जिससे इनमें निवेश करने वाले निवशक कुछ ही समय में मालामाल हो जाते हैं। जिसके चलते इन कैट थीम वाले Memecoins को निवेश के लिए अच्छा माना जाता है। बताते चले कि इन टोकन में वैसे तो रिस्क है, लेकिन इन टोकन में मुनाफा भी उतना ही ज्यादा मिलता है। 

एनीमल लवर्स के बीच लोकप्रिय है कैट थीम वाले Top 5 Memecoins

एनिमल लवर्स पूरी दुनिया में मौजूद है, जो एनिमल्स के एडॉप्शन और उनकी देखरेख का जिम्मा उठाते हुए, एनीमल वेलफेयर की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इन एनीमल लवर्स में कैट को पसंद करने वाले लोगों की संख्या भी काफी अधिक हैं। क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में भी एनीमल लवर्स की संख्या बहुत बड़ी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद एनीमल थीम वाले डॉग और फ्रॉग क्रिप्टो टोकंस आज अपने परफॉर्मेंस से क्रिप्टो मार्केट पर राज कर रहे हैं। इन एनीमल थीम वाले टोकंस को कम्युनिटी के मेंबर ही बेक्ड करते हैं और प्रमोट करते हैं। वर्तमान में एनीमे फेंस के बीच कैट थीम वाले Memecoins भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए है कैट थीम वाले Top 5 Memecoins की लिस्ट - 

Catgirl (CATGIRL)

कैट थीम वाली Top 5 Memecoins की इस लिस्ट में हमने पहले स्थान पर Catgirl (CATGIRL) टोकन को रखा है, इस टोकन की वर्तमान में कीमत $0.0000000002858 है। $10,195,562 मार्केट कैप वाले Catgirl मीम टोकन की टोटल सप्लाई 36,784,082,007,099,700। बीते 30 दिनों में यह मीमकॉइन 35% की तेजी दिखा चुका हैं। एनीमे फेंस के बीच लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Catgirl मूल रूप से क्रिप्टो वर्ल्ड में जॉय और इनोवेशन लाने का लक्ष्य रखती हैं। इस Memecoin की कम्युनिटी इस बात की उम्मीद करती है कि आने वाले सालों में इस टोकन की वैल्यू अवश्य बढ़ेगी।

Real Smurf Cat (SMURFCAT)

हमारी इस लिस्ट का जो दूसरा Memecoin है वह है Real Smurf Cat (SMURFCAT), जो कि वर्तमान में $0.0002275 के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस टोकन ने वर्तमान में चल रही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की रैली में लगभग 500% की वृद्धि की है। जो यह बताता है कि निवेशक इस मीमकॉइन को काफी पसंद करते है और भविष्य में इसकी कीमत में वृद्धि को लेकर पूरी तरह आशावादी हैं। $22,751,811 मार्केट कैप वाले SMURFCA टोकन का टोटल सप्लाई 100,000,000,000 है। Ethereum ब्लॉकचेन पर लॉन्च किया गया SMURFCAT Memecoin स्मर्फ कैट इंटरनेट मीम को एक ट्रिब्यूट है, जिसे मुख्य रूप से Nate Hallinan द्वारा बनाया गया था। 

CateCoin (CATE)

वर्तमान में $0.0000004169 के आसपास ट्रेड कर रहे CateCoin (CATE) ने बीते 30 दिनों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ मार्केट में अपनी उपस्थिति को बताया है कि आने वाले भविष्य में इस टोकन पर दाव लगाया जा सकता है। $14,301,393 मार्केट कैपिटलाइजेशन वाले CATE टोकन की 35% सप्लाई को अब तक बर्न किया जा चुका है, जिसके बाद इसकी टोटल सप्लाई 65,000,000,000,000 रह गई है। Catecoin पहला कैट थीम वाला टोकन है, जिसका उद्देश्य क्रिप्टो कम्युनिटी की हेल्प करने वाले उपयोगी dApps डेवलप करना है। 

LOAF CAT (LOAF)

LOAF CAT (LOAF) Memecoin, Solana ब्लॉकचेन पर बनाया गया फुल-ऑन लोफ मोड में एक पिक्सेलेटेड विज़ार्ड मास्टर कैट है। वर्तमान में $0.0001448 पर ट्रेंड कर रहे LOAF CAT (LOAF) ने बीते एक महीने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जो निवेशकों को इस क्रिप्टो में निवेश के लिए आकर्षित करता है। $14,481,285 मार्केट कैप वाले LOAF टोकन की कुल सप्लाई 100,000,000,000 है। पूरी तरह कम्युनिटी द्वारा संचालित किये जा रहे इस टोकन को मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। 

Catcoin (CAT)

Catcoin (CAT) एक कैट थीम टोकन है जो कम्युनिटी डिसेंट्रलाइजेशन और एडॉप्शन पर केन्द्रित है। $0.00000000006949 पर ट्रेड कर रहे Catcoin (CAT) की टोटल सप्लाई 50,000,000,000,000,000 है। यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 1 महीने में 150 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दिखा चुकी हैं, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि यह टोकन आने वाले भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। 

यह भी पढ़िए : डॉग थीम वाले Top 5 Memecoins, जिनके निवेशक है दीवाने

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`