सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या Polygon अपने वर्जन 2 के साथ फिर से वही जादू कर पाएगा?

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Polygon 2.0: Ethereum स्केलेबिलिटी के लिए एक गेम-चेंजिंग अपग्रेड है और जीरो नॉलेज Ethereum वर्चुअल मशीन (zkEVM) की शुरुआत है।
  • लीडरशिप चेंज : को-फाउंडर Jaynti Kanani का प्रस्थान, लेकिन Polygon नए CEO, Marc Boiron के साथ आश्वस्त है।
  • इम्प्रेससिवे ग्रोथ : Polygon की 70,000 डिसेंट्रलाइस्ड ऐप्स तक की तेजी से वृद्धि ब्लॉकचेन क्षेत्र में इसके महत्व को दर्शाती है।
13-Nov-2023 Shailja Joshi
क्या Polygon अपने वर्जन 2 के साथ फिर से वही जादू कर पाएगा?

क्या Polygon का वर्जन 2 फिर से चला पाएगा जादू 

Polygon प्लेटफॉर्म Ethereum ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। 2017 में इसकी शुरुआत के समय इसे Matic Network के रूप में पेश किया गया था। इसका प्राथमिक उद्देश्य Ethereum-कम्पेटिबल प्रोजेक्ट्स और ब्लॉकचेन के विकास को बढ़ावा देना है। Polygon की शुरुआत भारत में हुई है, फिर भी यह दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित करता रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, 2019 में Polygon ने स्टार्टअप फंडिंग के दो राउंड में $450,000 से अधिक जुटाए थे। 

लीडरशिप और टीम में परिवर्तन

अपनी अत्यधिक स्किल्ड डेवलपमेंट टीम के साथ, Polygon ने खुद को सबसे आशाजनक Ethereum स्केलेबिलिटी प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। Polygon के विस्तार में टीम का अनुभव प्रमुख कारक बना हुआ है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में तीन को-फाउंडर्स में से दो, Jaynti Kanani और Anurag Arjun ने कंपनी छोड़ दी थी। टीम के पुनर्गठन के बाद, Marc Boiron, जो पहले चीफ लीगल ऑफिसर थे, अब नए CEO बनाए गए है। 

हालाँकि, 4 अक्टूबर 2023 को Kanani ने X पर घोषणा की थी कि वह नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे और साइडलाइन से Polygon में योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें Polygon के उज्ज्वल भविष्य और कम्युनिटी पर अधिक भरोसा है। 

Polygon से Polygon 2.0

पहले, Layer-1 ब्लॉकचेन सोल्युशन स्केलेबिलिटी के लिए संघर्ष करते थे क्योंकि प्रोसेसिंग ट्रांज़ैक्शन के लिए महत्वपूर्ण मात्रा में ऊर्जा, समय और संसाधनों की आवश्यकता होती है। 2023 में Polygon ने इसमें महत्वपूर्ण प्रगति की है। 

Polygon इकोसिस्टम में मूल रूप से Polygon proof-of-stake नेटवर्क शामिल था। 27 मार्च को, Polygon टीम ने एक दूसरा नेटवर्क लॉन्च किया जो Polygon zkEVM है और फिर जून 2023 में, उसने इन दोनों नेटवर्क को "Polygon 2.0" नामक एक नए इकोसिस्टम में इंटेग्रटे करने की योजना की घोषणा की थी।

Polygon 2.0 में चार प्रोटोकॉल लेयर्स को मिलाकर स्केलिंग इकोसिस्टम के निर्माण की विस्तृत योजना है। इस लेयर्स में स्टेकिंग, इंटरऑप, एक्सेक्यूशन और प्रूविंग शामिल है। 

यह सभी लेयर मिलकर, आपस में जुड़ा हुआ इकोसिस्टम बनाने में भूमिका निभाती हैं जो तेजी से वैल्यू ट्रांसफर और इनफार्मेशन शेयरिंग करने में सक्षम बनाती हैं। ये सभी लेयर मिलकर Polygon 2.0 को "वैल्यू लेयर" बनाती हैं।

Polygon 2.0 की ओर बढ़ना Polygon network के लिए एक माइल स्टोन है। Polygon 2.0 ने इन स्केलेबिलिटी की चिंताओं को दूर करने के लिए जीरो नॉलेज Ethereum वर्चुअल मशीन (zkEVM) की शुरुआत की है, जिससे Ethereum ट्रांज़ैक्शन तेज, अधिक सुरक्षित और कॉस्ट-इफेक्टिव हो गए है। चूंकि layer-2 सोल्युशन ब्लॉकचेन मेननेट से स्वतंत्र रूप से संचालित होता है, Polygon भीड़-भाड़ वाले लेयर-1 प्लेटफॉर्म के लिए एक तेज़ और अधिक लागत प्रभावी विकल्प प्रदान करता है।

एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Polygon 2.0 का विज़न यह है कि प्रत्येक Polygon चेन ZK L2 होनी चाहिए, लेकिन यह ध्यान रखना जरुरी है कि वर्तमान में Polygon PoS अपनी वर्तमान स्थिति में अपने स्वयं के वेलिडेटर्स द्वारा सुरक्षित है, न कि ZK प्रूफ्स के द्वारा।

इसका उद्देश्य, आदर्श रूप से यूजर्स या डेवलपर्स के लिए कुछ भी बदले बिना Polygon PoS को अपग्रेड करना है ताकि यह ब्लीडिंग एज ZK टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सके और Polygon 2.0 विज़न में फिट हो सके। Polygon 2.0 में सभी एप्लिकेशन काम करते रहेंगे और फीस उतनी ही रहेगी। इसमें एकमात्र अंतर, यूजर्स के लिए सिक्योरिटी और Polygon 2.0 इकोसिस्टम में हर दूसरी श्रृंखला के साथ आसानी से इंटरऑपरेबिलिटी होगी। 

क्या है Polygon 2.0 पर हालिया अपडेट?

14 सितंबर, 2023 को आधिकारिक X अकाउंट से Polygon ने ट्वीट कर बताया कि इंतजार खत्म हुआ। Polygon 2.0 का कार्यान्वयन अब 3 Polygon इम्प्रूवमेंट प्रपोजल (PIPs) और चरण 0 के लिए एक रोडमैप के जारी होने के साथ शुरू हो गया है।

इसके अलावा, इन अपग्रेड में POL अपग्रेड के लिए मूल टोकन MATIC की शुरुआत, प्रोटोकॉल के प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) सिस्टम के लिए POL टोकन को गैस टोकन में बदलना, नए POL टोकन की स्थिति शामिल है। PoS के लिए स्टेकिंग टोकन बनने, स्टेकिंग लेयर का लॉन्च और वेलिडेटर को Polygon 2.0 इकोसिस्टम में असंख्य चेन्स को सुरक्षित करने में सक्षम बनाता है।

हालाँकि, Polygon ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह अपग्रेड Polygon PoS पर किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को नहीं बदलेगा और नेटिव टोकन की एसेट अपरिवर्तित रहेंगी। साथ ही, Polygon PoS पर सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्तमान में डिज़ाइन किए गए अनुसार कार्य करेंगे।

आगे क्या उम्मीद करें?

Sandeep Nailwal ने एक इंटरव्यू में उल्लेख किया कि Polygon की प्रगति, 2022 में उसके नेटवर्क पर 7,000 डिसेंट्रलाइस्ड ऐप्स और 7-8 उत्पाद लाइनों के विकसित होने से लेकर उसके नेटवर्क पर 60,000-70,000 डिसेंट्रलाइस्ड एप्लीकेशन और वर्तमान में चार प्रमुख उत्पाद लाइन खंडों तक हुई है।

Matic Network से Polygon 2.0 तक Polygon का सफर ब्लॉकचेन इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण विकास का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन क्या लीडरशिप बदलने से प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

यह भी पढ़िए : Crypto में Portfolio Integration आपके लिए खोलेगा निवेश का सही द्वार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`