सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

इस महीने खरीदते ये 5 Cryptocurrency तो बन जाते अमीर

महत्वपूर्ण बिंदु
  • वर्तमान में क्रिप्टोकरंसी मार्केट में बुल रन का दौर चल रहा है, हर क्रिप्टोकरंसी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं, जिनमें Bitcoin और Ethereum जैसी क्रिप्टो भी शामिल हैं।
  • लेकिन केवल क्रिप्टो मार्केट की बड़ी क्रिप्टोकरंसियों में ही तेजी नहीं हैं, बल्कि अन्य Altcoin में भी इस समय तेजी देखने को मिल रही हैं।
  • हम आपके लिए लाए हैं 5 Cryptocurrency, जिन्होंने इस बुल रन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और अगर आप इन करंसी में से किसी को खरीदते तो आप अमीर हो सकते थे।
12-Dec-2023 By: Rohit Tripathi
इस महीने खरीदते ये 5

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में इस समय चल रहा हैं बुल रन 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट्स में से हैं। इस मार्केट ने लोगों को हमेशा से ही मालामाल किया हैं। कुछ एक क्रिप्टोकरंसी तो ऐसी हैं, जो हर बुल रन में तेजी से भागती हैं। वर्तमान में भी क्रिप्टो मार्केट में तेजी का दौर जारी हैं, जानकारी इसे बुल रन मान रहे हैं। इस समय सभी क्रिप्टोकरंसी मार्केट में बुल रन का दौर हैं। वर्तमान में कई क्रिप्टो करंसिया अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जिनमें Bitcoin और Ethereum जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसियां भी शामिल हैं। हम अपने आर्टिकल में आपको क्रिप्टो मार्केट की उन करंसियों के विषय में जानकारी दे रहे हैं, जो पिछले एक महीने में 10% से भी ज्यादा की वृद्धि कर चुकी हैं। अगर इन करंसियों में से किसी भी एक करंसी पर आपने पैसे लगाए होते तो आप अमीर हो सकते थे। हमने जिन क्रिप्टोकरंसी को हमारी टॉप 5 की लिस्ट में रखा है, उन करंसियों के आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी संभवना हैं। 

बुल रन में सबसे ज्यादा प्राफिट देने वाली ये है 5 Cryptocurrency  

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में सबसे ज्यादा प्राफिट देने वाली 5 Cryptocurrency की लिस्ट में हमने उन करंसियों को शामिल किया हैं, जिनपर क्रिप्टो विशेषज्ञ भी पूरा तरह भरोसा रखते हैं। 

Bonk (BONK)

हमारी टॉप 5 क्रिप्टोकरंसी की लिस्ट में जो पहला नाम है, वह है BONK का, जो कि Solana का एक मीमकॉइन है। इस मीमकॉइन को क्रिप्टो मार्केट की तेजी का खूब फायदा मिला और यह 30 दिन में 517.0% की तेजी दिखा चुका हैं। वर्तमान में $0.00001316 पर ट्रेड कर रहा BONK पिछले 24 घंटो में भी 14.8% बढ़ा है। अपनी इस लगातार ग्रोथ के चलते BONK मार्केट कैप के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी मीमकरंसी बन चुका हैं। मार्केट के जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में यह मीमकॉइन और भी ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर सकता हैं। 

Avalanche (AVAX)

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में एक और क्रिप्टोकरंसी ने अपनी कीमतों में तेजी से सभी को चौकाया हैं। हम बात कर रहे हैं Avalanche (AVAX) की, जो पिछले 30 दिनों में 148.4% की बढ़त दिखा चुका हैं। वर्तमान में यह $41.72 पर ट्रेड कर रहा हैं। अगर बात करें पिछले 24 घंटो की तो इस क्रिप्टो टोकन की कीमत में 16.5% की वृद्धि हुई हैं। जानकारी मानते है कि यह क्रिप्टोकरंसी आने वाले समय में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखेगी। 

Terra Luna Classic (LUNC)

हमारी इस लिस्ट में जिस करंसी का नाम है वह है Terra Luna Classic (LUNC), जिसने पिछले 30 दिनों में 125.0% की वृद्धि देखी हैं। वर्तमान में $0.00018207 पर ट्रेड कर रहा LUNC ने पिछले 24 घंटे में 1.0% की तेजी देखी हैं। बता दे कि Terra Luna Classic कम्युनिटी 85 बिलियन LUNC टोकन बर्न कर चुकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले समय में भी इस टोकन की कीमत बढ़ सकती हैं। 

Cardano (ADA)

टॉप 5 क्रिप्टोकरंसी जिसपर आपको पैसा लगाना चाहिए था, उस लिस्ट में 4th नंबर पर नाम आता है Cardano (ADA) का। बता दे कि Cardano क्रिप्टोकरंसी मार्केट के लोकप्रिय Altcoins में शामिल हैं। हर वह व्यक्ति जिसने क्रिप्टोकरंसी मार्केट में निवेश किया हैं वह ADA को भलीभांति जनता होगा। बताते चले कि ADA ने पिछले 30 दिनों में 47.4% की वृद्धि की है तो पिछले 24 घंटे में ही यह Altcoin 2.0% बड़ा है। वर्तमान में Cardano $0.562542 पर ट्रेड कर रहा है। 

Polkadot (DOT)

लिस्ट की अगली क्रिप्टोकरंसी में नाम आता है एक और लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी Polkadot (DOT) का, जो इस बुल रन में बेहतरीन परफोर्मेंस दिखाते हुए पिछले एक महीने में 25.8% से भी ज्यादा की वृद्धि कर चुकी हैं। इतना ही नहीं Polkadot (DOT) 24 घंटों में 2.8% की तेजी के साथ $6.95 पर ट्रेड कर रहा है। एक लोकप्रिय Altcoin होने के नाते इस क्रिप्टो टोकन पर निवेशक पूरा विश्वास करते हैं। इस कम्युनिटी के मेम्बर्स को इस बात का पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में यह क्रिप्टो टोकन और भी ज्यादा तेजी के साथ आगे बढेगा। 

यह भी पढ़िए : Shiba Inu का 1 डॉलर पर पहुँचना टेक्निकली है इम्पॉसिबल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`