सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या 2024 में Bitcoin बना पाएगा नया ऑल टाइम हाई

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin अप्रैल 2022 के अंत के बाद पहली बार 24 घंटों में लगभग 2% चढ़कर $40,000 के स्तर पर पहुंच गया।
  • क्रिप्टो कम्युनिटी का अनुमान है कि अगर Bitcoin का यह ट्रेंड इस तरह ही जारी रहता है तो यह 2024 में एक नया ऑल टाइम हाई बनाएगा।
  • Matrixport के research head Markus Thielen ने हाल ही में अनुमान लगाया था कि Bitcoin अगले साल अप्रैल तक 60,000 डॉलर और 2024 के अंत तक 125,000 डॉलर से अधिक हो जाएगा।
04-Dec-2023 By: Shailja Joshi
क्या 2024 में Bitcoi

 अब तक Bitcoin 1 जनवरी 2023 से 140% से अधिक बढ़ा 

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। Bitcoin अप्रैल 2022 के अंत के बाद पहली बार 24 घंटों में लगभग 2% चढ़कर $40,000 के स्तर पर पहुंच गया। 3 दिसंबर को यह $39,500 से बढ़कर $40,000 से ऊपर पहुंच गया और 19 महीने के हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही इस नए लेवल पर पहुंचने के बाद यह अपने एक साल के नए हाई लेवल को भी दर्शाता है, अब तक Bitcoin 1 जनवरी 2023 से 140% से अधिक बढ़ गया है। हालांकि, यह अभी भी 10 नवंबर, 2021 के $69,000 के ऑल टाइम हाई से लगभग 42% नीचे है। लेकिन क्रिप्टो कम्युनिटी का अनुमान है कि अगर Bitcoin का यह ट्रेंड इस तरह ही जारी रहता है तो यह 2024 में एक नया ऑल टाइम हाई बनाएगा। 

Bitcoin halving और Bitcoin ETF को माना जा रहा है कारण 

हालाँकि इस अनुमान के पीछे कई कारण माने जा रहे है। Matrixport के research head Markus Thielen ने हाल ही में अनुमान लगाया था कि Bitcoin अगले साल अप्रैल तक 60,000 डॉलर और 2024 के अंत तक 125,000 डॉलर से अधिक हो जाएगा। इसके पीछे Thielen, Bitcoin halving को एक प्रमुख कारण मान रहे है, जिसकी अप्रैल 2024 में होने की संभावना है। गौरतलब है कि जब भी halving की जाती है तब Bitcoin की कीमत में एक बड़ा उछाल देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि अपनी पहली halving के ठीक एक साल बाद, Bitcoin लगभग 1,000 डॉलर तक बढ़ गया था, जबकि दूसरी halving के बाद इसमें 350% की बढ़त देखी गई थी, जबकि तीसरी Bitcoin halving के बाद, BTC नवंबर 2021 में लगभग $69,000 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था और अब क्रिप्टो कम्युनिटी को चौथी Bitcoin halving का इंतजार है, जो 17 अप्रैल, 2024 को होने की उम्मीद है। 

Blockstream के CEO Adam Back का भी मानना है कि Bitcoin अगली halving से पहले $100,000 तक पहुंच सकता है। Back का यह भी मानना है कि तेजी के ट्रेंड में Bitcoin संभावित रूप से $750,000 से $1 मिलियन प्रति टोकन तक पहुंच सकता है। इसलिए यह माना जा सकता है कि Bitcoin 2024 में एक नया ऑल टाइम हाई बना सकता है।

इसके अलावा ऐसी उम्मीदें हैं कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) दिसंबर में या 2024 की शुरुआत में Bitcoin spot ETF को मंजूरी दे देगा। जिससे Bitcoin में इनफ्लो बढ़ सकता है। Standard Chartered का अनुमान है कि spot ETFs अप्रूवल के कारण Bitcoin अगले साल के अंत से पहले छह आंकड़े प्राप्त कर सकता है। जिससे भी उम्मीद है कि 2024 में Bitcoin नए ऑल टाइम हाई पर पहुँच सकता है।

यह भी पढ़िए : क्रिप्टो मार्केट के लिए सिरदर्द बना Lazarus, हैक्स में जुटाई बड़ी रकम

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`