सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

अगर आप 2011 में ख़रीद लेते 1000 रूपए के Bitcoin तो आज होते करोड़पति

महत्वपूर्ण बिंदु
  • साल 2008 का समय था Satoshi Nakamoto नाम के व्यक्ति के मन में ख़याल आया और उन्होंने Bitcoin नाम की करंसी को क्रिएट किया।
  • 2009 में Bitcoin जब चलन में आया, उस समय इसकी कीमत 0.06 रूपए थी। लेकिन लोगों के बीच इस करंसी की लोकप्रियता वर्ष 2011 में बढ़ी जब इसका मूल्य 25 रूपए तक पहुँचा।
  • ऐसे में अगर आपने 2011 में 1000 रूपए खर्च किये होते और उन पैसों से Bitcoin को ख़रीदा होता तो आज आप एक करोड़पति होते।
23-Nov-2023 By: Rohit Tripathi
अगर आप 2011 में ख़रीद

2011 में Bitcoin की कीमत थी 25 रूपए, आज है 31 लाख से ज्यादा 

वर्ष 2009 के पहले तक दुनिया बिना क्रिप्टोकरंसी के जी रही थी, हर कोई डॉलर और रूपए जैसी पुरानी करंसी को ही जानता था। यह वह समय था जब ट्रेडिंग के लिए केवल स्टॉक मार्केट ही एक मात्र विकल्प था। लेकिन Satoshi Nakamoto नाम के व्यक्ति के मन में ख़याल आया और उन्होंने दुनिया की पहली क्रिप्टोकरंसी Bitcoin को क्रिएट किया। शुरूआती दौर में जब यह क्रिप्टोकरंसी चलन में आयी तब इसकी कीमत 0.06 रूपए थी। लेकिन 2010 में पहली बार जब BTC से पिज्जा खरीदा गया, उस समय यह करंसी लोगों की नजर में आयी। जिसके बाद वर्ष 2011 में इस क्रिप्टोकरंसी ने लोकप्रियता हांसिल कर ली और उस साल इस करंसी की कीमत 25 रूपए के आसपास पहुँच गई थी। भले ही एक समय Bitcoin ने 54 लाख के आसपास का अपना ऑल टाइम हाई बनाया हो, लेकिन 2011 में यह केवल 25 रू में मिल रहा था। हालाँकि उस समय इसमें निवेश करने के प्लेटफ़ॉर्म कम थे, लेकिन यह इतनी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी थी कि उन प्लेटफ़ॉर्म्स को ढूंढ़कर उनके माध्यम से इस लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना कोई कठिन काम नहीं था। 

2011 में किया गया BTC में निवेश आज बन चुका होता करोड़ो रूपए 

ऐसे में अगर आप क्रिप्टोकरंसी के विषय में 2011 में जानते थे और आपने फिर भी Bitcoin में निवेश नहीं किया, तो आज आप उस बात का जरुर अफ़सोस मना रहे होंगे। क्योंकि अगर आपने 2011 में जब BTC 25 रूपए के आसपास ट्रेड कर रहा था, तब उसमें 1000 रूपए भी लगाए होते तो आप करीब 40 Bitcoin के मालिक होते जिनकी वर्तमान में कुल कीमत होती 124,876,018, क्योंकि वर्तमान में BTC की कीमत भारतीय रुपयों में करीब 3121900.47 रूपए है। यानि कुल मिलाकर अगर आप 2011 में Bitcoin के निवेशक होते तो आप आज करोड़पति होते। वर्तमान में ऐसे कई लोग है जो 2021 में BTC के ऑल टाइम हाई पर पहुँचने पर इसे बेचकर करोड़पति बन चुके हैं। हालाँकि आज भी बहुत से निवेशक ऐसे है, जिन्होंने इस उम्मीद से 2021 में BTC को नहीं बेचा कि भविष्य में एक BTC की कीमत 1 करोड़ रूपए तक पहुँच सकती है। धीरे-धीरे जैसे-जैसे दुनियाभर की सरकारे क्रिप्टोकरंसी को रेगुलेट करने के लिए कदम उठा रही हैं, Bitcoin पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा हैं। ये लोगों के भरोसे का नतीजा ही है कि लगातार BTC की कीमत में तेजी देखने को मिल रही हैं। साथ ही उम्मीद भी की जा रही है कि आने वाले कुछ सालों में Bitcoin एक नया हाई बनाएगा। खेर यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अगर आप भी 2011 में क्रिप्टोकरंसी के विषय में जानते थे और निवेश करने से चूक गए, तो हमारी संवेदनाएं आपके साथ है। 

यह भी पढ़िए : क्रिकेट किंग Virat Kohli की पर्सनैलिटी को सूट करेगा Bitcoin

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`