सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

1 महीने में 25 प्रतिशत की तेजी के साथ Bitcoin 52000 डॉलर पार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 52,000 डॉलर के स्तर को पार कर लिया है।
  • यह BTC का लगभग 27 महीने का हाई है, इससे पहले आखरी बार दिसंबर 2021 में बिटकॉइन $52,000 को क्रॉस करने में कामयाब रहा था।
  • बीते एक महीने में Bitcoin ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं, जो कि निवेशकों में Bitcoin Halving Event के चलते उत्सुकता को दर्शाता है।
19-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
1 महीने में 25 प्रति

BTC ने बनाया 27 महीने का हाई, आगे भी जारी रहा सकती है तेजी

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का बेहतरीन प्रदर्शन अब भी जारी है। एक महीने में 25% से भी ज्यादा की तेजी दिखा चुका Bitcoin 52,000 डॉलर के स्तर को पार कर, खबर लिखे जाने तक $52,311 पर ट्रेड कर रहा है। अपने $52,000 के स्तर को पार कर $BTC ने अपने दो साल से भी ज्यादा समय का हाई बनाया है। जानकारी के अनुसार आखरी बार दिसंबर 2021 में बिटकॉइन $52,000 को क्रॉस करने में कामयाब रहा था। यानी $52,311 पर पहुंचकर BTC ने 27 महीने का हाई बनाया है। 

Coin Gabbar की माने तो BTC में यह तेजी आगे भी जारी रहने की सम्भावना है, जिसके पीछे का तर्क यह है कि निवेशक अप्रैल में होने वाले Bitcoin Halving Event का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इवेंट से निवेशकों को उम्मीद है कि Halving Event के बाद BTC की कीमतों में वृद्धि होगी। इसी उम्मीद से वर्तमान में नए निवेशक मार्केट का रुख कर रहे हैं और BTC में निवेश कर रहे हैं। वहीँ Coingabbar BTC की कीमत में तेजी आने के पीछे spot Bitcoin ETF अप्रूवल के बाद मार्केट में BTC को लेकर बने पॉजिटिव माहौल को भी एक कारण मानता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में भी Bitcoin में तेजी जारी रहेगी। 

2024 रहा Bitcoin के नाम, लगातार बढ़ी हैं कीमत 

Bitcoin के लिए केवल यह महीना ही ख़ास नहीं रहा, बल्कि BTC ने साल 2024 की शुरुआत ही बेहतरीन तरीके से की है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने जहाँ पिछले 7 दिनों में 8% से ज्यादा की तेजी दिखाई है, पूरे महीने में इस क्रिप्टोकरेंसी ने 25% से ज्यादा की तेजी देखी है। वहीँ साल के शुरूआती महीने में इस करेंसी ने अपने $45,000 डॉलर के उस स्तर को भी पार करने में कामयाबी हासिल की थी, जिसमें यह लंबे समय से फंसी हुई थी। हालाँकि 10 जनवरी को spot Bitcoin ETF अप्रूवल होने की खबर के चलते BTC को लेकर निवेशकों में उत्साह था, जिसने Bitcoin की कीमत में तेजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में निवेशक Bitcoin Halving Event के इन्तजार में है, जो एक बहुत बड़ा कारण है BTC की कीमत में तेजी का। उम्मीद की जा रही हैं कि 2024 में Bitcoin की कीमत में यह तेजी ऐसे ही जारी रहेगी और यह जल्द से जल्द अपने ऑल टाइम हाई को पार कर एक नये हाई को बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin ETF में BlackRock बना हुआ है सबसे आगे

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`