सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

64,000 डॉलर पार कर चुके Bitcoin का अगला टारगेट ऑल टाइम हाई

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में तेजी जारी है, इसका पूरा श्रेय Bitcoin को जाता है जो बीते दिन $64,000 को क्रॉस कर गया।
  • लगभग 10 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए BTC ने $64,005 पर पहुंचकर 2 साल का नया हाई बनाया है।
  • Bitcoin का अगला टारगेट अब अपने ऑल टाइम हाई $69,000 को क्रॉस करना है।
29-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
64,000 डॉलर पार कर च

पिछले 1 हफ्ते में 20 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हरियाली का दौर जारी है, जहाँ सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन इन सभी में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin अपने शानदार प्रदर्शन से निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली लेकर आई हैं। Bitcoin जो बीते कुछ दिनों से तेजी के साथ में भाग रहा है, आज भी उसने एक बड़ा उछाल लिया। जानकारी के अनुसार BTC ने बीते दिन से अब तक 10% की तेजी दिखाई है और $64,000 के स्तर को क्रॉस करने में कामयाब रहा। खबर लिखे जाने तक $62,000 के आसपास ट्रेड कर रहे Bitcoin की कीमत $64,005 पहुँच गई। बताते चले कि पिछले 1 हफ्ते में BTC 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखा चुका हैं। इससे पहले तक Bitcoin अपने $52,000 के स्तर पर प्रतिरोध का सामना कर रहा था, जिसके बाद Microstrategy द्वारा 3000 BTC को खरीदने की खबर मार्केट में फैलने के चलते इसने $57,000 के स्तर को पार करते हुए अपने दो साल का नया हाई बनाया। Coin Gabbar की माने तो बीते कुछ दिनों में BTC ने जो तेजी दिखाई है उससे इस बात की उम्मीद थी कि यह रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में तेजी जारी रहेगी। 

Bitcoin का अगला टारगेट अब अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस करना 

Bitcoin वर्तमान में जिस गति के साथ आगे बढ़ रहा है, उससे इस बात की उम्मीद की जा रही हैं कि यह आने वाले दिनों में अपने ऑल टाइम हाई $69,000 को क्रॉस कर जाएगा। इसके पीछे विशेषज्ञ आने वाले समय में BTC से जुड़े Bitcoin Halving इवेंट को मानते हैं। Coingabbar भी मानता है कि Bitcoin में यह तेजी प्री-हाल्विंग रिट्रेसमेंट के चलते हैं और Halving के बाद BTC की कीमतों में इससे भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। क्योंकि बीते समय में जब भी halving इवेंट हुआ है, Bitcoin ने अपना एक अलग ही बेंचमार्क सेट किया है। साथ ही साथ Microstrategy जैसी बड़ी फर्म का सपोर्ट भी BTC की कीमतों में तेजी का एक कारण है। जिस तेजी के साथ Bitcoin बढ़ रहा है उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई और बड़ी टेक कम्पनियां इसमें निवेश कर सकती हैं। वहीँ क्रिप्टो मार्केट के निवेशक BTC की इस तेजी को देखकर इस बात की उम्मीद लगाए हुए हैं कि BTC न केवल अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस करेगा बल्कि $100,000 के नए हाई को बनाने में भी सफल होगा।

यह भी पढ़िए : इन देशों में Bitcoin बन सकता है लीगल टेंडर, कहां खड़ा है भारत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`