सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या 2025 तक 100,000 डॉलर को पार कर सकता है Bitcoin

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin ने इसी महीने बनाए अपने 2 साल के हाई $64,005 को क्रॉस करते हुए $64,200 के स्तर को छूने में कामयाबी हासिल की है।
  • अब BTC का अगला टारगेट अपने ऑल टाइम हाई $69,000 को क्रॉस करना है, जो यह क्रिप्टोकरेंसी जल्द ही पार कर लेगी।
  • Coin Gabbar की माने तो जिस गति से BTC बढ़ रहा है यह 2025 तक $100,000 के स्तर को आसानी से पार कर लेगा।
04-Mar-2024 By: Rohit Tripathi
क्या 2025 तक 100,000

64,200 डालर पर पहुँचकर BTC लगातार दिखा रहा तेजी

Satoshi Nakamoto द्वारा क्रिएट किया गया Bitcoin वर्तमान में एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी बन चुका है, जो अपने बढ़ते डोमिनेंस से आज डॉलर जैसी बड़ी करेंसी को भी चुनौती दे रहे रहा है। कई देश तो BTC को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार भी कर चुके हैं, जिसके पीछे का एक बहुत बड़ा कारण है, इस टोकन की कीमत में लगातार होती वृद्धि। वर्तमान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे Bitcoin ने अपने इसी महीने बनाए 2 साल के हाई $64,005 को क्रॉस करते हुए $64,200 के रूप में एक नया हाई बनाया है। हालाँकि यह अभी भी अपने ऑल टाइम हाई $69,000 से लगभग $5000 पीछे है, लेकिन जिस गति के साथ में यह क्रिप्टो मार्केट में प्रदर्शन कर रहा है, आने वाले दिनों में BTC आसानी से इस आँकड़े को भी पर कर जाएगा। क्योंकि बीते 1 महीने में Bitcoin 30 प्रतिशत से भी ज्यादा की वृद्धि दिखा चुका हैं, ऐसे में इस बात की उम्मीद बढ़ जाती हैं कि यह मार्च के महीने में ही अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस कर जाएगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक Bitcoin $63,727 पर ट्रेड कर रहा था। 

फेक्टर्स जो 2025 तक Bitcoin को पहुंचा देंगे 100,000 डॉलर पार 

वर्तमान में $64200 के आँकड़े को पार कर क्रिप्टो मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी BTC ने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं कि यह आने वाले दिनों में भी रुकने वाली नहीं हैं। BTC की कीमतों में इस तेजी में भी कई बड़े निवेशक अपनी होल्डिंग्स को सेल नहीं कर रहे हैं, जो यह बताता है कि निवेशक इस बात को लेकर पूरी तरह से कॉंफिडेंट है कि 2025 तक Bitcoin $100,000 को पार कर जाएगी। इसके साथ में कई और फेक्टर्स है जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि BTC $100,000 तक आसानी से पहुँच सकता है। 

Coin Gabbar अपने पिछले आर्टिकल्स में भी यह जानकारी दे चुका हैं कि Bitcoin की कीमत का तेजी से बढ़ने के पीछे Bitcoin Halving Event सबसे बड़ा फेक्टर है। अभी जब Halving Event के आने में एक महिना बचा है, उससे पहले है BTC तेजी के साथ प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में Halving Event के बाद तो BTC और भी ज्यादा तेजी के साथ में आगे बढेगा, जिससे विशेषज्ञ मानते है कि यह 2025 की शुरुआत में ही $100,000 के अपने टारगेट को हासिल कर लेगा। 

Microstrategy जैसे बड़े निवशक का इस बात की घोषणा करना कि इस तेजी के समय में भी वह अपनी Bitcoin होल्डिंग को बनाए रखेंगे और 1 भी BTC नहीं बेचंगे, आने वाले दिनों में BTC में एक बड़ी तेजी का संकेत देता है। बताते चले कि Microstrategy के पास में कुल 193,000 BTC की होल्डिंग है और फर्म समय-समय पर BTC को खरीदती रहती हैं। इसी कड़ी में फर्म द्वारा हाल ही में 3000 BTC ख़रीदे गए हैं, जो निवेशकों को इस बात का भरोसा दिलाता है कि 2025 तक Bitcoin $100,000 पर पहुँच जाएगा। 

इसी साल नवंबर में होने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन के चुनाव प्रचार में क्रिप्टोकरेंसी का मुख्य मुद्दे के रूप में उभरकर आना, इस बात की उम्मीद बढ़ा देता है कि आने वाले समय में US में कोई प्रो-क्रिप्टो कैंडीडेट चुनाव जित सकता है। US में एक प्रोक्रिप्टो प्रेसिडेंट का चुना जाना भी Bitcoin की कीमत में तेजी के पीछे की एक बड़ी वजह बन सकता है। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin की कीमत में बढ़त से अल्टकॉइन में आया बड़ा उछाल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`