सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

नया ऑल टाइम हाई बनाकर 72,200 डॉलर पर पहुँचा Bitcoin

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है।
  • 72,000 डॉलर को क्रॉस कर चुका BTC खबर लिखे जाने तक $72,224 के आसपास ट्रेड कर रहा है।
  • Bitcoin की इस तेजी के बीच में रिच डैड पुअर डैड के लेखक Robert Kiyosaki ने BTC में निवेश की सलाह दी है।
11-Mar-2024 By: Rohit Tripathi
नया ऑल टाइम हाई बनाक

Bitcoin रैली बरकरार, अपने ऑल टाइम हाई को किया ब्रेक

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में तेजी का दौरा जारी हैं, इस तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि BTC ने अपना नया ऑल टाइम हाई $72,224 बनाया है। इस तेजी के साथ में अब BTC का अगला टारगेट $100,000 के स्तर को पार करना है, जिसको लेकर इस क्रिप्टो की कम्युनिटी लम्बे समय से प्रेडिक्शन कर रही हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में इस टोकन ने 4% की तेजी दिखाई हैं। जिससे मार्केट में यह उम्मीद बढ़ गई की Bitcoin में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी। Bitcoin की इस तेजी के बीच में "रिच डैड पुअर डैड" के लेखक Robert Kiyosaki ने BTC में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए Bitcoin के $300,000 तक पहुँचने की बात कही हैं। बढ़ते अमेरिकी कर्ज और गिरते डॉलर के बीच Robert Kiyosaki का सुझाव है कि यह समय है जब सोना, चांदी और Bitcoin खरीदा जा सकता है। 

BlackRock के Bitcoin ETF की BTC होल्डिंग MicroStrategy से ज्यादा

BTC के $72,000 के स्तर को पार करने के पीछे वैसे तो वर्तमान में निवेशकों का Bitcoin Halving Event का इन्तजार करना मुख्य  कारण है। दरअसल अप्रैल में Halving Event होने वाला है, जिसको लेकर निवेशक काफी उत्साहित है। वहीँ MicroStrategy जैसी बड़ी फर्म का लगातार BTC की होल्डिंग करना भी Bitcoin की कीमतों में तेजी के पीछे की एक बड़ी वजह है। 11 मार्च को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार BlackRock के spot Bitcoin ETF फंड ने Bitcoin में MicroStrategy की होल्डिंग को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार BlackRock के IBIT के पास 197,943 BTC है, जिनकी कीमत 13.5 बिलियन डॉलर से अधिक है। वहीँ MicroStrategy के पास में BTC की होल्डिंग लगभग 193,000 के आसपास है। BlackRock IBIT की BTC होल्डिंग का बढ़ना भी Bitcoin के $72,000 के स्तर को क्रॉस करने के पीछे की एक मुख्य वजह है। वहीँ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के निवेशक अब उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही BTC $100,000 के स्तर को पार कर जाएगा, जो कि वर्तमान में BTC के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन से संभव भी प्रतीत होता है। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin होती अगर एक मात्र क्रिप्टोकरेंसी तो जानिए क्या होता

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`