सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

मार्केट के उतार-चढ़ाव के बावजूद भी जारी रहेगा Blockchain एडॉप्शन

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bloomberg इंटेलिजेंस एनालिस्ट Jamie Coutts का मानना है कि Blockchain टेक्नोलॉजी 2028 तक 100 मिलियन डेली यूजर्स को देख सकती है।
  • Coutts ने कहा कि बेसिक रिग्रेशन्स से पता चलता है कि 100 मिलियन यूजर्स के शामिल होने पर ब्लॉकचेन इकोसिस्टम का मूल्य $5 ट्रिलियन से $14 ट्रिलियन के बीच हो सकता है।
  • Coutts का अनुमान वर्तमान डेटा पर आधारित हैं जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में लगातार हो रहे डेवलपमेंट को दर्शाता हैं।
06-Nov-2023 By: Shailja Joshi
मार्केट के उतार-चढ़ा

Bloomberg एनालिस्ट ने ब्लॉकचेन एडॉप्शन की वृद्धि से संकेत दिए 

Bloomberg इंटेलिजेंस एनालिस्ट Jamie Coutts के अनुमानों के अनुसार, ब्लॉकचेन एडॉप्शन में लगातार वृद्धि से संकेत देखने को मिल रहे है। Coutts का मानना है कि टेक्नोलॉजी 2028 तक 100 मिलियन डेली यूजर्स को देख सकती है। ब्लॉकचेन की यह यात्रा तेजी और मंदी में मार्केट के उतार-चढ़ाव के बावजूद भी जारी रहेगी। अपने अनुमान को साबित करने के लिए Coutts ने ब्लॉकचेन स्पेस के कुछ उल्लेखनीय विकास आंकड़ों पर प्रकाश डाला है। Coutts के अनुसार 2023 की तीसरी तिमाही में डेली एक्टिव एड्रेस 5 मिलियन से अधिक हो गए है, जो 2022 से 14% की वृद्धि दर्शाता है।

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के प्रभावशाली आँकड़े

इसके अलावा, 2019 के बाद से क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर वृद्धि औसतन 29% देखी गई है। 20% क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर ग्रोथ रेट लागू करने से संभावित रूप से 2028 तक 100 मिलियन डेली यूजर्स प्राप्त हो सकते हैं। एडॉप्शन की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ब्लॉकचेन-बेस्ड कंपनियों के मूल्यांकन में भी वृद्धि देखी जा सकती है। Coutts ने कहा कि बेसिक रिग्रेशन्स से पता चलता है कि 100 मिलियन यूजर्स के शामिल होने पर ब्लॉकचेन इकोसिस्टम का मूल्य $5 ट्रिलियन से $14 ट्रिलियन के बीच हो सकता है। यह वर्तमान में $350 बिलियन से अधिक है।

Coutts का अनुमान वर्तमान डेटा पर आधारित हैं जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में लगातार हो रहे डेवलपमेंट को दर्शाता हैं। मार्केट में गिरावट के बावजूद, क्रिप्टो इंडस्ट्री ने 2022 में 5% की वृद्धि देखी है। इसके अलावा, Celent द्वारा किए गए 2022 सर्वे से पता चला है कि 91% इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स ने टोकन एसेट में निवेश करने में रुचि व्यक्त की है, जो ब्लॉकचेन-आधारित टोकन हैं और जो डिजिटल एसेट के स्वामित्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

Bloomberg एनलिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का लगातार एडॉप्शन मार्केट में एक परिवर्तनकारी बदलाव का संकेत देता है। जैसे-जैसे अधिक व्यवसाय ब्लॉकचेन को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में इंटीग्रेटे करेंगे, हम ट्रांज़ैक्शन में बढ़ी हुई दक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा देखने की उम्मीद कर सकते हैं। इस कदम से यह भी पता चलता है कि ब्लॉकचेन में एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी स्टैक का एक स्टैण्डर्ड कॉम्पोनेन्ट बनने की संभावना है, जिससे बिजनेस और इनोवेशन के नए मॉडल सामने आएंगे। 

यह भी पढ़िए : Microsoft ऐप स्टोर पर फेक ऐप ने किया स्कैम, $588K की हुई चोरी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`