सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने की 15% एम्प्लाइज की छंटनी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने अपने 15% कर्मचारियों अर्थात 135 कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • Chainalysis ने अपने कर्मचारियों को निकालने के पीछे तात्कालिक बियारिश मार्केट को जिम्मेदार ठहराया है।
  • इससे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Binance.US ने भी अपने एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय लिया था।
03-Oct-2023 By: Rohit Tripathi
ब्लॉकचेन एनालिटिक्स

कठिन परिस्थितयों का हवाला देकर Chainalysis ने कर्मचारियों को निकाला 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में लगातार मंदी का दौर जारी है, जिसमें Bitcoin जैसी सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी भी अपनी स्थिति को पुनः प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में लगातार गिरते इस बाजार ने क्रिप्टोकरंसी से जुडी फर्म्स के लिए कठिन -परिस्थिति उत्पन्न कर दी है, जिसके चलते कई फर्म अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं। इन खर्चों में कटौती करते हुए ये फर्म्स अपने कर्मचारियों की संख्या भी कम कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis के साथ, जिसने 3 अक्टूबर को जानकारी देते हुए कहा कि उसने लगातार मंदी के बाजार के चलते अपने खर्चों को कम करने के लिए इस सप्ताह अपने 15% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। Chainalysis ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उसने कठिन परिस्थितियों के बीच अपने 135 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कठिन निर्णय लिया है। बता दे कि यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का 15% है। गौरतलब है कि इस छंटनी से पहले Chainalysis में कर्मचारियों की संख्या 900 थी। 

जानकारी के अनुसार यह इस साल में दूसरी बार है जब ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी की है। इससे पहले फरवरी में मार्केट की बिगड़ती स्थितियों के बीच अपने पुनर्गठन के एक हिस्से के रूप में Chainalysis ने लगभग 40-50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। हालांकि Chainalysis  सरकारी एजेंसियों, क्रिप्टोकरंसी व्यवसायों और वित्तीय संस्थानों का ब्लॉकचेन में विश्वास बनाने की दिशा में अपना कार्य करते रहने की बात कह रही हैं। 

Binance भी कर चुका है कर्मचारियों की छंटनी 

इससे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Binance भी अपनी अमेरिकी शाखा Binance.US से लगभग एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी कर चुका हैं। Binance.US ने इसी साल अपने लगभग 100 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था। इतना ही नहीं एक्सचेंज के CEO Brian Shroder ने भी कंपनी छोड़ दी है। इसके पहले इसी साल में Binance दो बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर चुका है। जिसमें अब तक लगभग 1000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। 

यह पढ़िए :  पुलिस की नौकरी छोड़कर किया निवेश, हो गया Crypto Scam

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`