सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ब्लू बर्ड ने मारी DOGE को चोंच, फिर बनी Elon Musk के Twitter का Logo

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Elon Musk ने अपने Twitter के लोगो को एक बार फिर से ब्लू बर्ड के आइकन में बदल दिया है।
  • दो दिन पहले ही Twitter के मालिक Elon Musk ने Twitter के लोगो से ब्लू बर्ड को हटाकर उसे मीम कॉइन DOGE के आइकन से बदल दिया था।
07-Apr-2023 By: Mukta Agarwal
ब्लू बर्ड ने मारी DO

दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter के आइकन में फिर से बदलाव किया है। Musk ने एक बार फिर ब्लू बर्ड के आइकन को Twitter का लोगो बनाया है, जो उन्होंने कुछ दिन पहले मीम कॉइन Dogecoin के आइकन से रिप्लेस किया था।

Twitter के CEO Elon Musk द्वारा एक बार फिर से ब्लू बर्ड आइकन को ट्विटर का लोगो बनाया गया है। जिसे हाल ही में उन्होंने DOGE के आइकन से रिप्लेस किया था। हालांकि Musk ने अपने द्वारा उठाए गए इस कदम से जुड़ी कोई भी प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी है। लेकिन उनके इस कदम का खामियाजा मीम करंसी Dogecoin (DOGE) को भुगतना पड़ा है। दरअसल Elon Musk द्वारा DOGE आइकन को ट्विटर के लोगो से हटाते ही DOGE की कीमत 10% तक गिर गयी। 

खबर लिखे जाने तक DOGE की मार्केट वैल्यूएशन 13 अरब डॉलर से घटकर 11.85 अरब डॉलर रह गई। इस तरह Elon Musk के द्वारा उठाये गए एक छोटे से कदम से मीम करंसी Dogecoin को करीब 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। बताते चले कि इससे पहले जब 5 अप्रैल को Elon Musk ने DOGE के आइकन को ट्विटर का Logo बनाया था तो, DOGE की कीमत मे 27% की तेजी देखी गई थी। इतना ही नहीं Dogecoin की मार्केट वेल्यूएशन 10.97 अरब डॉलर से बढ़कर 13.34 अरब डॉलर तक पहुँच गई थी। 

गौरतलब है कि Elon Musk द्वारा ट्विटर के Logo को DOGE में बदलने के पीछे की मुख्य वजह, Musk द्वारा एक ट्विटर यूजर्स से किया गया वादा थी। दरअसल जब Elon Musk ने Twitter को ख़रीदा था, तब एक यूजर ने Musk से कहा था कि आपको Twitter के लोगो में बदलाव कर देना चाहिए। Elon Musk ने भी अपने यूजर की बात को सुनते हुए 2 दिन के लिए ही सही अपने प्लेटफ़ॉर्म के लोगो को DOGE के आइकन में बदल दिया था।

यह भी पढ़िए : 48 के हुए Bitcoin के गुमनाम मालिक ‘Satoshi Nakamoto’


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`