सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

BNB कर रहा है प्रभावशाली प्रदर्शन, रिकॉर्ड हाई के है काफी करीब

महत्वपूर्ण बिंदु
  • BNB केअच्छे प्रदर्शन के चलते उम्मीद की जा रही है कि यह बहुत जल्द ही अपने ऑल टाइम हाई को पार करने में सफल हो जाएगा।
  • BNB की कीमत वर्तमान में $690 के अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 21% नीचे है।
  • भले ही Solana ने हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरीं है लेकिन BNB ने भी इस साल समान रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
21-Mar-2024 By: Shailja Joshi
BNB कर रहा है प्रभाव

मार्केट में BNB दिखा रहा है तेजी, यह हो सकते है कारण

लम्बे समय से चल रहे बुल मार्केट के बाद क्रिप्टो मार्केट में गिरावट देखी गई है लेकिन मार्केट की गिरावट के चलते चार दिनों के करेक्शन के बाद #BNB की कीमत में फिर से सुधार आया है। BNB 20 मार्च को $500 के निचले स्तर से चढ़कर $539 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 7% बढ़कर यह वर्तमान में $550 के आसपास है। BNB का प्रदर्शन पिछले महीने में तेजी का रहा है। layer 1 टोकन पिछले 30 दिनों में 50% और अकेले मार्च में 61% बढ़ गया है और 16 मार्च को $645 तक पहुंच गया था, जो नवंबर 2021 के बाद से इसका हाई प्राइस है। इस रैली के चलते BNB अपने $690 के ऑल टाइम हाई के करीब पहुँच गया हैं। BNB के इस प्रदर्शन के चलते उम्मीद की जा रही है कि यह बहुत जल्द ही अपने ऑल टाइम हाई को पार करने में सफल हो जाएगा। जिसमे कई कारण इसकी कीमत को बढ़ाने में मददगार हो सकते है।   

यह हो सकते है कारण 

क़ानूनी करवाई और चुनौतियों के बावजूद क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने अपना मार्केट शेयर कायम रखा है। डेटा से पता चलता है कि Binance का मार्केट शेयर अक्टूबर 2023 से लगातार बढ़ रहा है, जो लगातार पांचवें महीने 40% से अधिक हो गया है। Binance का ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सबसे ज्यादा है। बता दें कि सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों का 24 घंटे का टोटल ट्रेडिंग वॉल्यूम 178 बिलियन डॉलर है, जिसमें Binance का हिस्सा 41.7 बिलियन डॉलर था। 

डेटा से पता चलता है कि यूजर्स का भरोसा Binance पर फिर से बढ़ रहा है, जो BNB की कीमत बढ़ने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा Binance Launchpool में ether.fi के लॉन्च की घोषणा से भी BNB को फायदा हो सकता है क्योंकि यह यूजर्स को BNB  स्टैकिंग पर लगाकर ETHFI का उपयोग करने की अनुमति देगा। BNB की कीमत वर्तमान में $690 के अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 21% नीचे है। भले ही Solana ने हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरीं है लेकिन BNB ने भी इस साल समान रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और रिकॉर्ड हाई के काफी करीब है।

 यह भी पढ़िए : मार्केट में गिरावट के चलते क्या ख़त्म हो रहा है मीम कॉइन सीजन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`