सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Brazil में बढ़ा USDT अडॉप्टेशन, कुल Crypto ट्रांजेक्शन का है 80%

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Stablecoin Tether को Brazil में अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो देश में सभी Cryptocurrency ट्रांजेक्शन का 80% हिस्सा है।
  • Brazil में USDT ट्रांजेक्शन ने 2021 में वृद्धि की शुरूआत की थी, जिसने जुलाई 2022 में पहली बार Bitcoin की मात्रा को पार किया था।
  • वर्तमान में Brazil की टैक्स ऐजेंसी यहां के नागरिकों की Crypto बेस्ड एक्टिविज को ट्रैक करने और डाउटफुल एक्टिविटिज की पहचान करने के लिए एडवांस AI का उपयोग कर रही है
30-Oct-2023 By: Deeksha
Brazil में बढ़ा USDT

Brazil में Stablecoin Tether को अपनाने में हुई वृद्धि

Stablecoin Tether को Brazil में अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो देश में सभी Cryptocurrency ट्रांजेक्शन का 80% हिस्सा है। इस आंकड़े का खुलासा Brazil की Revenue Service Agency द्वारा किया गया है। इस साल अक्टूबर के मिडिल में USDT ट्रांजेक्शन की अमाउंट $271 Billion Brazilian Reais (~$55 Billion) थी, जो कि देश में Bitcoin ट्रांजेक्शन की मात्रा से लगभग दोगुनी थी, जो कि टोटल वैल्यू की $30 Billion थी। Stablecoin ऐसी Cryptocurrency है, जिसे स्टेबल वैल्यू के लिए डिजाइन किया गया है, जो कि अक्सर अमेरिकी डॉलर और ब्राजीलियाई रियल जैसी फिएट करंसी की वैल्यू से जुड़ी हुई होती है। 

Brazil में Crypto इंडस्ट्री को करना पड़ा कई चुनौतियों का सामना

Brazil में USDT ट्रांजेक्शन ने 2021 में वृद्धि की शुरूआत की थी, जिसने जुलाई 2022 में पहली बार Bitcoin वॉल्यूम को पार किया था। बता दें कि Brazil में Crypto इंडस्ट्री को इस टाइम पीरियड में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें Crypto लैंडर Three Arrows Capital और Voyager Capital को पतन का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगर हाल ही के आंकड़ों की बात की जाए तो, Brazil में Cryptocurrency में वृद्धि हो रही है, जो कि वहां के Crypto इनवेस्टर्स के लिए नए दरवाजे खोलने में मदद कर सकती है। 

Brazil की टैक्स ऐजेंसी Crypto बेस्ड एक्टिविटिज पर रख रही नजर

वर्तमान में Brazil की टैक्स ऐजेंसी यहां के नागरिकों की Crypto बेस्ड एक्टिविटिज को ट्रैक करने, डाउटफुल एक्टिविटिज की पहचान करने और ट्रेडर्स के व्यापारिक स्थानों का पता लगाने के लिए एडवांस AI और नेटवर्क एनालिस का इस्तेमाल कर रही है, जिससे Crypto और AI से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। इसके अलावा Brazil की गवर्नमेंट भी Crypto पर जागरूक होती नजर आ जा रही है और साथ ही नए-नए नियम एवं कानून भी ला रही है। Brazil की गवर्नमेंट यहां के नागरिकों द्वारा रखे गए Crypto इनवेस्टमेंट को टारगेट करने के लिए अपनी पहुंच में डेवलपमेंट कर रही है। दरअसल, Brazil की गवर्नमेंट ने अक्टूबर में पारित कानून विदेशी निवेश में टैक्स के उद्देश्यों के लिए Crypto को फाइनेंशियल एसेट के रूप में मान्यता प्रदान की है। बता दें कि Brazil में जनवरी 2024 से नया टैक्स नियम लागू होगा, जिसमें 6,000 और 50,000 रियास (~$10,000) के बीच की कमाई करने वाले लोगों की इनकम 15% टैक्स रेट के अधीन होगी। अगर कोई व्यक्ति इस सीमा को पार करता है, तो उस पर 22.5% की दर से टैक्स वसूला जाएगा। 

यह भी पढ़े- Artificial intelligenc फर्म Anthropic में $2B का निवेश करेगा Google

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`