सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

GoogleTrends पर छाया Buy Bitcoin, Google Search बढ़ी 800% तक

महत्वपूर्ण बिंदु
  • दुनिया भर में Bitcoin के लिए Google सर्च में वृद्धि हुई है, यह वृद्धि इस हद तक बढ़ी कि पिछले सप्ताह UK में सर्च में 800% से अधिक की वृद्धि देखी गई है।
  • यह अचानक वृद्धि Bitcoin की कीमत में आई तेजी के कारण देखी जा रही है। मई 2022 के बाद पहली बार Bitcoin ने 24 अक्टूबर को $34,000 के मूल्य को पार किया है।
  • U.K. इस सर्च में सबसे आगे है लेकिन दुनिया भर के वेब यूजर्स में Bitcoin खरीदने से संबंधित सर्च में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
27-Oct-2023 By: Shailja Joshi
GoogleTrends पर छाया

दुनिया भर में Bitcoin के लिए Google सर्च में वृद्धि देखी गई है 

एक प्रमुख क्रिप्टो रैली के बीच दुनिया भर में Bitcoin के लिए Google सर्च में वृद्धि हुई है, यह वृद्धि इस हद तक बढ़ी कि पिछले सप्ताह United Kingdom में सर्च में 800% से अधिक की वृद्धि हुई है। रिसर्च के अनुसार, सर्च टर्म “buy Bitcoin में सात दिनों में U.K. में 826% की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। UK में 'buy Bitcoin' सर्च में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ क्रिप्टोकरंसी के रिवाइवल के साथ ही डिजिटल एसेट की दुनिया में ट्रेडिशनल फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स की बढ़ती रुचि को उजागर करता है। U.K. इस सर्च में सबसे आगे है लेकिन दुनिया भर के वेब यूजर्स में बिटकॉइन खरीदने से संबंधित सर्च में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

Google Trends के डेटा के अनुसार, United States में यूजर्स की सर्च , "Should I buy Bitcoin now?" में 250% से अधिक की वृद्धि हुई जबकि "Can I buy Bitcoin at Fidelity?" जैसे मुद्दों पर विशिष्ट सर्च हुईं है। पिछले सप्ताह में इन सर्च में 3,100% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही सर्च टर्म, "Is it a good time to buy Bitcoin?" पर पिछले सप्ताह दुनिया भर में 110% की बढ़त देखी गई है। इसकी तुलना में "BlackRock Bitcoin ETF" में 250% की वृद्धि हुई है, जो BlackRock के spot Bitcoin एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से संबंधित जानकारी के लिए उत्साह को दर्शाता है, जो वर्तमान में अप्रूवल का इतंजार कर रहा है। 

क्या है इस वृद्धि का कारण

यह अचानक वृद्धि Bitcoin की कीमत में आई तेजी के कारण देखी जा रही है। मई 2022 के बाद पहली बार Bitcoin ने 24 अक्टूबर को $34,000 के मूल्य को पार कर लिया है। Bitcoin की कीमत में यह अचानक बढ़त spot Bitcoin ETF की अप्रूवल की खबर के चलते देखी गई है। सीनियर ETF एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले साल 10 जनवरी तक अप्रूवल मिलने की 90% सम्भावना है, जिससे Bitcoin की कीमत में अभी और तेजी आएगी। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि Bitcoin अपने आल टाइम हाई पर भी पहुँच सकता है। 

यह भी पढ़िए : America में युवा पीढ़ी खुले दिल से कर रही है क्रिप्टोकरंसी का समर्थन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`