सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoiners के भरोसे पर खरा उतरा BTC, पहुँचा 44,000 डॉलर पार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin ने एक बार फिर अपने पिछले दिनों की तेजी को बरकरार रखा है और यह $44,000 के अपने स्तर को पार करने में कामयाब रहा है।
  • लगातार जारी तेजी के बाद BTC ने $44,282 पर पहुँचकर पिछले लगभग दो साल का अपना नया हाई बनाया हैं। वर्तमान में यह इसी स्तर के आसपर ट्रेड कर रहा हैं।
  • BTC, Bitcoiners के भरोसे पर खरा उतरा, क्योंकि गिरावट के समय भी Bitcoiners ने Bitcoin को न बेचकर उसकी होल्डिंग अपने पास रखी।
07-Dec-2023 By: Rohit Tripathi
Bitcoiners के भरोसे

बीते साल 30,000 डॉलर से भी नीचे गिर चुका हैं Bitcoin 

Bitcoin दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा मुनाफा कराने वाली क्रिप्टोकरंसी हैं। इस करंसी के निवेशक यानी Bitcoiners, जिन्होंने इसकी लंबे समय से होल्डिंग अपने पास में रखी हैं, आज वह इस करंसी के चलते करोड़पति बन चुके हैं। हालाँकि BTC ने अभी $44,000 के स्तर को ही पार किया है, लेकिन कभी यह $69,000 का अपना ऑल टाइम हाई बनाकर आ चुका हैं। लेकिन वर्ष 2021 के बाद BTC ने लगातार गिरावट देखी हैं। एक समय तो यह $30,000 से भी नीचे गिर चुका था और $25,000 के आसपास ट्रेड करते हुए, परेशानियों का सामना कर रहा था। कई ऐसे क्रिप्टो निवेशक थे, जिन्होंने BTC के ऑल टाइम हाई पर पहुँचने पर इसे बेचकर एक बड़ा प्रॉफिट कमा लिया था। लेकिन कुछ ऐसे निवेशक भी थे, जिन्होंने उस हाई पर भी Bitcoin को नहीं बेचा और इसकी कीमत के बढ़ने का इंतजार किया। जिसके बाद शुरू हुआ बियर मार्केट और BTC की कीमत धडाम से नीचे गिर गई। 

BTC के संघर्ष में साथ रहे Bitcoiners, दिखाया करंसी पर भरोसा 

वर्ष 2021 में जब Bitcoin $69,000 के ऑल टाइम हाई को बनाने में कामयाब रहा तब भी कई निवेशकों ने इसकी कीमतों के और बढ़ने को लेकर विश्वास दिखाया। लेकिन इसके उलट BTC में गिरावट का दौर शुरू हुआ और यह $25,000 से $30,000 के बीच संघर्ष करता रहा। यह वह दौर था जब बड़े-बड़े क्रिप्टो विशेषज्ञ Bitcoin के लिए नेगेटिव सोच रखने लगे थे और यह मान चुके थे कि अब कभी Bitcoin की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इस संघर्ष की घड़ी में Bitcoiners, BTC के साथ खड़े रहे और अपनी होल्डिंग इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो पर बनाए रखी। आज वह समय है जब Bitcoin एक बार फिर तेजी दिखाते हुए अपने नए ऑल टाइम हाई के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ चुका हैं। फिलहाल यह $44,000 के लेवल को पार कर चुका हैं। वहीँ Bitcoiners इस बात की उम्मीद लगाए हुए हैं कि यह आने वाले समय में $100,000 को पार कर जाएगा। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin और Ethereum में क्या है अंतर, किस पर किया जा सकता है निवेश

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`