सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल ID जारी करने वाला पहला शहर बना Buenos Aires

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Argentina की राजधानी Buenos Aires अपनी ब्यूरोक्रेसी को ब्लॉकचेन तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।
  • अक्टूबर से शहर के निवासी डिजिटल वॉलेट के माध्यम से आइडेंटिटी डाक्यूमेंट्स तक पहुंच सकते हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर के पीछे QuarkID है, जो Web3 फर्म Extrimian द्वारा निर्मित एक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोटोकॉल है।
29-Sep-2023 By: Shailja Joshi
ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिट

ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल आइडेंटिटी जारी करेगा Buenos Aires

Argentina की राजधानी Buenos Aires अपनी ब्यूरोक्रेसी को ब्लॉकचेन तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। क्योकि अक्टूबर से शहर के निवासी डिजिटल वॉलेट के माध्यम से आइडेंटिटी डाक्यूमेंट्स तक पहुंच सकते हैं। चेन पर उपलब्ध दस्तावेजों में फ़िलहाल जन्म और विवाह प्रमाण पत्र के साथ-साथ आय का प्रमाण और शैक्षणिक सत्यापन शामिल होगा। इसके आलावा हेल्थ डेटा और पेमेंट मैनेजमेंट को भविष्य में जोड़ा जाएगा और देश भर में ब्लॉकचेन-आधारित समाधान शुरू करने के लिए एक रोडमैप 2023 के अंत तक परिभाषित किया जाएगा। इस डेवलपमेंट के साथ, Buenos Aires लैटिन अमेरिका का पहला शहर बन गया है और दुनिया के कुछ शहरों में से एक है, जिसने इस नई तकनीक को इंटेग्रटे कर इसे बढ़ावा दिया है और मानक निर्धारित किया है कि क्षेत्र के अन्य देशों को अपने लाभ के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग कैसे करना चाहिए।

इस प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर के पीछे QuarkID है, जो Web3 फर्म Extrimian द्वारा निर्मित एक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोटोकॉल है। QuarkID वॉलेट zkSync Era द्वारा संचालित हैं, जो जीरो-नॉलेज रोलअप का उपयोग करने वाला एक Ethereum स्केलिंग प्रोटोकॉल है। यह टेक्नोलॉजी एक पक्ष को दूसरे पक्ष को स्टेटमेंट के बारे में कोई विशेष जानकारी दिए बिना यह साबित करने की अनुमति देती है कि कोई स्टेटमेंट सही है। 

वॉलेट में स्टोर डेटा सेल्फ-सॉवरेन होगा, जो नागरिकों को सरकार, व्यवसायों और अन्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय अपनी जानकारी की डिलीवरी का प्रबंधन करने में सक्षम करेगा। ZkSync Era, QuarkID के लिए सेटलमेंट लेयर के रूप में कार्य करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक नागरिक के पास सही क्रेडेंशियल हैं। 

Argentina में Worldcoin भी है चर्चा में 

Argentina के अधिकारी देश में एक ऐसी ही पहल, डिजिटल ID प्रोजेक्ट Worldcoin की जांच कर रहे हैं। अगस्त में स्थानीय अधिकारियों ने खुलासा किया कि Worldcoin के संग्रह, भंडारण और ग्राहक डेटा के उपयोग से संबंधित गोपनीयता चिंताओं पर एक जांच की गई थी। दरअसल पिछले महीने Worldcoin ने Argentina में एक नया रिकॉर्ड बनाया था। जहाँ Argentina में आश्चर्यजनक रूप से एक ही दिन में 9,500 लोगो ने World IDs वेरीफाय की है, औसतन देखा जाए तो हर 9 सेकंड में लगभग एक ID वेरीफाय की गई है। यह अभी तक में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा जुलाई में ग्लोबल लॉन्च के बाद से Worldcoin Europe और Africa में भी जांच के दायरे में है। OpenAI के सह-संस्थापक Sam Altman द्वारा स्थापित, यह परियोजना यूजर को वेरीफाई करने के लिए रेटिना स्कैन करती है। 

यह भी पढ़िए : Celsius डेबिटर्स की एसेट्स और लायबिलिटीज की सटीकता की हुई पुष्टि

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`