सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Chainalysis की नई रिपोर्ट में हैकिंग पर सामने आया चौकाने वाला डेटा

महत्वपूर्ण बिंदु
  • North Korea से जुड़े हैकरों द्वारा चुराई गई क्रिप्टोकरंसी में 2022 से 80% की भारी गिरावट आई है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रगति का संकेत हो।
  • Chainalysis ने कहा कि दो नए हैक के साथ, North Korea इस साल हैक में चुराए गए सभी क्रिप्टो फंडों का लगभग 30% हिस्सा चुरा चुका है।
  • Chainalysis ने पाया है कि North Korean हैकर्स पिछले कुछ सालों में अवैध धन को वैध बनाने के लिए कुछ Russian एक्सचेंजों पर तेजी से निर्भर हो गए हैं।
15-Sep-2023 By: Shailja Joshi
Chainalysis की नई रि

Chainalysis का नया हैकिंग डेटा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाता है

North Korea से जुड़े हैकरों द्वारा चुराई गई क्रिप्टोकरंसी में 2022 की तुलना में इस साल  80% की भारी गिरावट आई है, लेकिन एक ब्लॉकचेन फोरेंसिक फर्म का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि प्रगति का संकेत हो। 14 सितंबर तक North Korea से जुड़े हैकरों ने कुल $340.4 मिलियन मूल्य की क्रिप्टोकरंसी चुरा ली थी, जो कि 2022 में चुराए गए $1.65 बिलियन के रिकॉर्ड फंड से कम है। Chainalysis ने 14 सितंबर की रिपोर्ट में कहा कि इस साल संख्या में कमी बेहतर सुरक्षा या कम आपराधिक गतिविधि का संकेतक नहीं है। हमें याद रखना चाहिए कि 2022 ने निराशाजनक रूप से एक हाई बेंचमार्क स्थापित किया है। हकीकत में, हम 2023 में चुराए गए फंड की एक अरब डॉलर की सीमा को पार करने से केवल एक बड़ी हैक दूर हैं। 

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 10 दिनों में North Korea के Lazarus Group ने दो अलग-अलग हैक से किये है। जिसमें 4 सितंबर को Stake में $40 मिलियन और 12 सितंबर को CoinEx में $55 मिलियन, मतलब कुल मिलाकर $95 मिलियन से अधिक का नुकसान हुआ है। Chainalysis ने कहा कि दो नए हैक के साथ, North Korea इस साल हैक में चुराए गए सभी क्रिप्टो फंडों का लगभग 30% हिस्सा चुरा चुका है। 

North Korea ले रहा है संदिग्ध एक्सचेंजों और मिक्सर का सहारा 

इस बीच, Chainalysis ने पाया है कि North Korean हैकर्स पिछले कुछ सालों में अवैध धन को वैध बनाने के लिए कुछ Russian एक्सचेंजों पर तेजी से निर्भर हो गए हैं। फर्म ने कहा कि North Korea 2021 से विभिन्न Russian एक्सचेंजों का उपयोग कर रहा है। जिसमें सबसे बड़ी लॉन्ड्रिंग घटनाओं में से एक में 24 जून, 2022 को Harmony के 100 मिलियन डॉलर के ब्रिज हैक से ट्रांसफर 21.9 मिलियन डॉलर की धनराशि शामिल थी। United States द्वारा स्वीकृत क्रिप्टोकरंसी मिक्सर Tornado Cash और ब्लेंडर का उपयोग Lazarus Group द्वारा Harmony Bridge हैक और समूह द्वारा किए गए अन्य हाई-प्रोफाइल हैक में भी किया गया है। 

United Nations अंतरराष्ट्रीय स्तर पर North Korea की साइबर अपराध रणनीति पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि यह माना जा रहा है कि North Korea चोरी किए गए फंड का उपयोग अपने परमाणु मिसाइल कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए कर रहा है। इस बीच, Chainalysis को उम्मीद है कि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ऑडिट बढ़ने से हैकिंग की घटनाओं में कमी आ सकती है। 

यह भी पढ़िए :  AI रेगुलेशन पर टेक लीडर्स आए साथ, Washington D.C. में की बैठक

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`