सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Crypto एसेट फंड में 15 महीनों में देखा गया सबसे बड़ा इनफ्लो

महत्वपूर्ण बिंदु
  • CoinShares की 30 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ETPs) में एक साल में सबसे बड़ा वीकली इनफ्लो देखा गया है।
  • सबसे बड़ा इनफ्लो Canada, Germany और Switzerland में हुआ है। वहीँ इनफ्लो में US की हिस्सेदारी 12% थी।
  • U.S. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा जल्द ही spot- Bitcoin ETF को अप्रूवल देने की खबर के कारण यह अचानक वृद्धि देखी जा रही है।
31-Oct-2023 By: Shailja Joshi
Crypto एसेट फंड में

CoinShares ने Crypto एसेट फंड इनफ्लो पर जारी की नई रिपोर्ट

CoinShares ने Crypto एसेट फंड इनफ्लो पर जारी की नई रिपोर्ट 

एसेट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म CoinShares की 30 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ETPs) में एक साल में सबसे बड़ा वीकली इनफ्लो देखा गया है। 27 अक्टूबर तक वीकली इनफ्लो $326 मिलियन था, जो पिछले सप्ताह की तुलना में $66 मिलियन से कम था। यह 15 महीने पहले जुलाई 2022 के बाद सबसे ज्यादा था। यह ETP इनफ्लो का लगातार पांचवां सप्ताह था। सबसे बड़ा इनफ्लो Canada, Germany और Switzerland में हुआ है। वहीँ इनफ्लो में US की हिस्सेदारी 12% थी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि, मैनेजमेंट एसेट की कुल राशि $37.8 बिलियन है, जो मई 2022 के बाद से सबसे अधिक है। दरअसल U.S. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा जल्द ही spot- Bitcoin ETF को अप्रूवल देने की खबर के कारण यह अचानक वृद्धि देखी जा रही है। उम्मीद है कि अप्रूवल मिलने के बाद U.S.-बेस्ड फंड्स के इनफ्लो में और वृद्धि होगी। 

इनफ्लो में तेज वृद्धि के बावजूद, यह अब तक दर्ज की गई केवल 21वीं सबसे बड़ी वृद्धि है। पिछले सप्ताह सबसे बड़ा वीकली इनफ्लो Bitcoin ETP में हुआ, जो कुल का 90% था। Solana को भी मार्केट सेंटिमेंट से फायदा हुआ, क्योंकि इसमें 24 मिलियन डॉलर का इनफ्लो देखा गया। हालाँकि, Ether फंड विपरीत दिशा में चले गए और इन्हें $6 मिलियन के ऑउटफ्लो का सामना करना पड़ा।

क्या होते है ETPs इन्वेस्टमेंट फंड

ETPs इन्वेस्टमेंट फंड हैं जिनके नोट या शेयर किसी विशेष एसेट की कीमत को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। क्रिप्टो ETPs के मामले आमतौर पर Bitcoin या Ether जैसी बड़ी मार्केट-कैप क्रिप्टोकरंसी की कीमत को ट्रैक किया जाता हैं। कुछ निवेशक इन एसेट्स को होल्ड करने के बजाय फंड के माध्यम से क्रिप्टो में निवेश प्राप्त करना पसंद करते हैं, क्योंकि इन फंड्स के शेयरों को पारंपरिक ब्रोकरेज खाते में रखा जा सकता है। ETP इनफ्लो तब होता है जब फंड की कीमत उसकी अंडरलाइंग एसेट की तुलना में तेजी से बढ़ती है। इसे आमतौर पर अंडरलाइंग एसेट के लिए तेजी के रूप में देखा जाता है। इसके विपरीत, ऑउटफ्लो तब होता है जब फंड को एसेट बेचनी पड़ती है क्योंकि उनके नोट्स या शेयरों की कीमतें घट जाती हैं, जिसे आमतौर पर मंदी के रूप में देखा जाता है।

यह भी पढ़िए : ये 3 प्रकार के Crypto स्कैम्स कर सकते हैं वॉलेट खाली, रहें सावधान

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`