सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो फ्रेंडली Elon Musk के Twitter ने पूरे किये अपने 17 साल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • आज से 17 साल पहले ठीक आज ही के दिन 21 मार्च 2006 को Twitter की शुरुआत हुई थी।
  • दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk वर्तमान में Twitter के मालिक है। जो कि क्रिप्टो करंसी के समर्थक माने जाते है।
क्रिप्टो फ्रेंडली El

Twitter की शुरुआत आज से 17 साल पहले 21 मार्च 2006 को अमेरिका के California के San Francisco से हुई थी। एक सोशल नेट्वर्किंग साइट के रूप में शुरू हुआ Twitter वर्तमान में क्रिप्टो भुगतान जैसी आधुनिक सुविधा को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के CEO Elon Musk वर्तमान में Twitter के मालिक है। Elon Musk ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद कर इस सोशल नेट्वर्किंग प्लेटफ़ॉर्म को पूरी तरह बदल दिया। 17 साल पहले 21 मार्च 2006 को अमेरिका के California के San Francisco से Jack Dorsey, Evan Williams, Biz Stone और Noah Glass द्वारा शुरू किये गए Twitter से वर्तमान Twitter का स्वरूप अलग हो चुका है। जहां यह प्रारंभ में एक मुफ्त सोशल नेट्वर्किंग प्लेटफ़ॉर्म था, वहीं आज यह अपने आपको व्यावसायिक मॉडल में बदल चुका हैं। वर्तमान Twitter एक क्रिप्टो फ्रेंडली ट्विटर हैं, जिसके मालिक Elon Musk क्रिप्टो करंसी के बड़े समर्थक माने जाते हैं। वे समय-समय पर अपने इस प्लेटफ़ॉर्म पर क्रिप्टो करंसी भुगतान प्रणाली  की शुरुआत करने के संकेत देते आये हैं। ऐसे में भविष्य का ट्विटर न केवल क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजी को अपनाने वाला होगा, बल्कि यह AI और मेटावर्स की दुनिया में भी अपने आपको स्थापित कर लेगा। 

Elon Musk टेक्नोलॉजी को दुनिया से एक कदम आगे की सोच के साथ में देखते है, इसका उदाहरण इसी बात से मिलता है कि जब पूरी दुनिया क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन के विरुद्ध थी, तब Musk ही वो व्यक्ति थे, जो क्रिप्टो करंसी का न सिर्फ समर्थन कर रहे थे, बल्कि क्रिप्टो करंसी में निवेश भी कर चुके थे। वर्तमान समय में Twitter की टीम इस दिशा में कार्य कर रही है, कि कैसा Twitter पर क्रिप्टो करंसी भुगतान शुरू किया जाए। हालांकि क्रिप्टो करंसी पर Twitter के मालिक Elon Musk के बयान कभी-कभी दुविधा भी उत्पन्न करते हैं, जैसे हाल ही में उनके द्वारा दिया गया बयान कि अब क्रिप्टो में उनकी दिलचस्पी ख़त्म हो चुकी हैं और अब वे AI में रुचि रखते हैं। 

इस तरह के दौहरे बयान क्रिप्टो निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेट्वर्किंग प्लेटफ़ॉर्म Twitter उनके साथ है या फिर Musk केवल अपने आप को सुर्ख़ियों में बनाए रखने के लिए क्रिप्टो जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़े बयान देते है। 17 साल के इस सफर में ट्विटर ने कई उतार-चढ़ाव देखे, जिसमें अपनी कंपनी के मालिकों का बदलना हो या स्टाफ की छंटनी होना हो, सभी तरह की मुसीबतों को पार कर आज भी Twitter लोगों का पसंदीदा सोशल नेट्वर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बना हुआ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Twitter आने वाला भविष्य मानी जा रही क्रिप्टो करंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ेगा या फिर केवल एक सोशल नेट्वर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बनकर ही रह जाएगा।  

यह भी पढ़िए : क्या क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म्स के लिए सेफ जोन बन गया है UAE

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`