सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin spot ETF की संभावना के चलते बढ़ा क्रिप्टो फंड इनफ्लो

महत्वपूर्ण बिंदु
  • CoinShares की नई रिपोर्ट के अनुसार, 21Shares, CoinShares, Bitwise, Grayscale जैसे एसेट मैनेजर्स में क्रिप्टो फंड इनफ्लो में $346 मिलियन का इजाफा हुआ है।
  • क्रिप्टो फंड इनफ्लो में नौ सप्ताह की बढ़ोतरी हुई और ईयर-टू-डेट इनफ्लो 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
  • सबसे ज्यादा इनफ्लो Canada और Germany में देखा गया जो टोटल इनफ्लो का 87% था। इसके अलावा U.S. मार्केट में $30 मिलियन का इनफ्लो देखा गया।
28-Nov-2023 By: Shailja Joshi
Bitcoin spot ETF की

क्रिप्टो फंड इनफ्लो में हुआ $346 मिलियन का इजाफा

हाल ही में आई CoinShares की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 21Shares, CoinShares, Bitwise, Grayscale और ProShares जैसे एसेट मैनेजर्स में क्रिप्टो फंड इनफ्लो में पिछले सप्ताह $346 मिलियन का इजाफा हुआ है, जो 2021 के अंत के बुल मार्केट के बाद सबसे बड़ा उछाल है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह की बढ़ोतरी ने पिछले सप्ताह में रजिस्टर्ड 176 मिलियन डॉलर को लगभग दोगुना कर दिया है, जिससे लगातार नौ सप्ताह की बढ़ोतरी हुई और ईयर-टू-डेट इनफ्लो 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। 

गौर करने वाली बात यह है कि इस उछाल का कारण U.S.-बेस्ड spot bitcoin ETF की सम्भावना को माना जा रहा है, bitcoin कीमतों में बढ़ोतरी और इनफ्लो के संयोजन से कंपनियों में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति $45 बिलियन से अधिक हो गई है, जो 18 महीने में अधिक में सबसे अधिक है। बता दे कि पिछले सप्ताह टोटल इनफ्लो में Bitcoin इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स का योगदान $312 मिलियन था, जबकि शॉर्ट Bitcoin फंडों में तीसरे सप्ताह में कुल $1 मिलियन से कम का ऑउटफ्लो देखा गया और AUM 60% से अधिक गिर गया। 

Ether और अल्टकॉइन ने भी फंड इनफ्लो को बढ़ाया

Ether इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स ने भी पिछले सप्ताह कुल $100 मिलियन से अधिक की वृद्धि की है। चार सप्ताह की इनफ्लो चैन ने पूरे साल के ऑउटफ्लो को लगभग पूरी तरह से ठीक कर दिया है, जो महत्वपूर्ण बदलाव है। यह बदलाव केवल ether फंडों तक ही सीमित नहीं था। Solana, Polkadot और Chainlink जैसे अन्य altcoin-आधारित निवेश उत्पादों ने क्रमशः $3.5 मिलियन, $0.8 मिलियन और $0.6 मिलियन का इनफ्लो आकर्षित किया है। सबसे ज्यादा इनफ्लो Canada और Germany में देखा गया जो टोटल इनफ्लो का 87% था। इसके अलावा U.S. मार्केट में $30 मिलियन का इनफ्लो देखा गया। इनफ्लो में वृद्धि का कारण spot bitcoin ETF लॉन्च की संभावना को माना जा रहा है। 

यह भी पढ़िए : बढ़ सकती है Changpeng Zhao की मुसीबतें, हो सकती है दस साल तक की जेल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`