सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

भारत में हुआ क्रिप्टो स्कैम, CBI ने जब्त की $0.93 मिलियन की क्रिप्टो

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो स्कैम्स की बढ़ती संख्या ने डिजिटल एसेट इंडस्ट्री में सुरक्षा के बारे में चिंताओं को बढ़ाते हुए कई लोगों को डरा दिया है।
  • भारत में क्रिप्टो स्कैम्स की बढ़ती संख्या के बीच, पुलिस और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (CBI) किसी भी अनियमित गतिविधियों और बैंकिंग के प्रति अधिक सतर्क हो गए हैं।
  • बढ़ते क्रिप्टो स्कैम के चलते ही हाल ही में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड केस में शिकायत दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
21-Oct-2023 By: Shailja Joshi
भारत में हुआ क्रिप्ट

क्रिप्टो स्कैम्स ने डिजिटल एसेट इंडस्ट्री में चिंता बढाई

क्रिप्टो स्कैम्स की बढ़ती संख्या ने डिजिटल एसेट इंडस्ट्री में सुरक्षा के बारे में चिंताओं को बढ़ाते हुए कई लोगों को डरा दिया है। इस बीच, भारत में क्रिप्टो स्कैम्स की बढ़ती संख्या के बीच, पुलिस और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (CBI) किसी भी अनियमित गतिविधियों और बैंकिंग के प्रति अधिक सतर्क हो गए हैं। हाल के एक घटनाक्रम में, CBI ने क्रिप्टो फ्रॉड के सिलसिले में अहमदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान Ramavat Shaishav उर्फ James Carlson के रूप में हुई, जिसे 21 अक्टूबर, शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। CBI ने अहमदाबाद में छापेमारी की और Bitcoin, Ethereum, Ripple, USDT आदि जैसी क्रिप्टोकरंसी के वॉलेट से 0.93 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरंसी जब्त की है। तलाशी के दौरान, CBI अधिकारियों ने India क्रिप्टो फ्रॉड की आगे की जांच के लिए मोबाइल फोन, विभिन्न जानकारी वाले लैपटॉप और बैंक खाते भी जब्त किये। 

रिपोर्ट के अनुसार, Ramavat Shaishav ने फोन पर James Carlson नाम से एक अमेरिकी नागरिक से संपर्क किया था। उसने एक मल्टीनेशनल कंपनी के फ्रॉड डिपार्टमेंट से होने का झूठा दावा किया और पीड़ित को सूचित किया कि किसी ने उसी कंपनी में पीड़ित के खाते का उपयोग करके कंप्यूटर ऑर्डर करने का प्रयास किया था। आरोपी ने पीड़ित को यह कहकर गुमराह किया कि चार अलग-अलग राज्यों में व्यक्तियों ने उस मल्टी-नेशनल कंपनी में खाते खोलने के लिए पीड़ित के सोशल सिक्योरिटी नंबर का उपयोग किया था। आरोपी ने पीड़ित को अपने बैंक खातों से नकदी निकालने और RockitCoin ATM वॉलेट में Bitcoin जमा करने के लिए प्रेरित किया था। उसने एक QR कोड साझा किया और पीड़ित को धोखा दिया। 

बढ़ते क्रिप्टो स्कैम ने बढाई चिंता 

बढ़ते क्रिप्टो स्कैम के चलते ही हाल ही में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड केस में शिकायत दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। क्योकि दो साल में प्रदेश भर में क्रिप्टो स्कैम की अट्ठाईस शिकायतें मिल चुकी हैं। इसके अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी क्रिप्टो स्कैम तेजी से बढ़ रहे है। इन बढ़ते स्कैम्स ने क्रिप्टो स्पेस में चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़िए : Google लॉन्च करेगा जेनरेटिव AI-फोकस्ड टूल, बढ़ाएगा सर्च एक्सपीरियंस



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`