सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

नवंबर में अब तक Crypto scams में हुआ $173 मिलियन का नुकसान

महत्वपूर्ण बिंदु
  • स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिक्योरिटी फर्म CertiK के अनुसार, नवंबर का अभी केवल आधा महीना ही गुजरा है और क्रिप्टो में 2023 का चौथा सबसे बड़ा मंथली लॉस दर्ज किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार नवंबर महीने में अब तक क्रिप्टोकरंसी में 173 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जिसमें केवल दो घटनाओं से ही 91 फीसदी नुकसान हुआ है।
  • अक्टूबर की तुलना में, नवंबर में हुए क्रिप्टो हैक लॉस की मात्रा में बड़ा उछाल देखा गया है, क्योंकि अक्टूबर में हैक में लगभग 32.2 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था, जो नवंबर की तुलना में काफी कम है।
20-Nov-2023 By: Shailja Joshi
नवंबर में अब तक Cryp

नवंबर में 2023 का चौथा सबसे बड़ा मंथली लॉस दर्ज किया गया

क्रिप्टो स्पेस में तेज़ी से बढ़ रहे क्रिप्टो स्कैम्स पर आए दिन खुलासे होते रहते है। जिसमें अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार नवंबर महीने में अब तक क्रिप्टोकरंसी में 173 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जिसमें केवल दो घटनाओं से ही 91 फीसदी नुकसान हुआ है। ब्लॉकचेन और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिक्योरिटी फर्म CertiK के अनुसार, नवंबर का अभी केवल आधा महीना ही गुजरा है और इसमें 2023 का चौथा सबसे बड़ा मंथली लॉस दर्ज किया गया है। इतना बड़ा नुकसान हाल ही में हुए क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Poloniex के हैक के कारण दर्ज किया गया है। जिसमें हैकर्स ने Poloniex के हॉट वॉलेट से 114 मिलियन डॉलर से अधिक की चोरी की है। इसके अलावा एक फ़िशिंग स्कैम में करीब लगभग $27 मिलियन का नुकसान हुआ है। 

खास बात यह है कि अक्टूबर की तुलना में, नवंबर में हुए क्रिप्टो हैक लॉस की मात्रा में बड़ा उछाल देखा गया है, क्योंकि अक्टूबर में हैक, फ्रॉड और एक्सप्लॉइट्स में लगभग 32.2 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था, जो नवंबर की तुलना में काफी कम है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह डेटा केवल आधे महीने का ही है। जिसमें अभी और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

2023 में हुए है 2022 से ज्यादा क्रिप्टो हैक्स 

इसके अलावा रिपोर्ट बताती है कि क्रॉस-चेन अपराध के माध्यम से क्रिप्टोकरंसी में 7 बिलियन डॉलर से अधिक की अवैध रूप से हेराफेरी की गई है, जिसमें उत्तर कोरिया के Lazarus Group ने जुलाई 2022 से जुलाई 2023 के बीच लगभग 900 मिलियन डॉलर की चोरी की है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Elliptic के अनुसार, डिसेंट्रलाइस्ड्स एक्सचेंज (DEXs), क्रॉस-चेन ब्रिज और कॉइन स्वैप सर्विस ने 7 बिलियन डॉलर के अवैध फंड को संसाधित किया है। 

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि क्रिप्टो स्कैम्स के मामले में साल 2023,  2022 की तुलना में ख़राब रहा है। पिछले महीने आई Immunefi की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो और Web3 प्रोजेक्ट्स पर जुलाई से सितंबर 2023 तक, 2022 की तुलना में क्रिप्टो स्कैम्स की घटनाओं में 153% की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही Certik ने अपनी रिपोर्ट में $329.8 मिलियन के भारी नुकसान के साथ सितंबर को आधिकारिक तौर पर क्रिप्टो-संबंधित एक्सप्लॉइट्स के लिए 2023 का सबसे खराब महीना माना था।

यह भी पढ़िए : क्या Crypto Regulation पर भारत अपना रहा है वसुधैव कुटुम्बकम का विचार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`