सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Cryptocurrency बनी 2023 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में हुए हैक्स और नुकसान के बावजूद भी क्रिप्टोकरंसी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट रही है।
  • रिपोर्ट में जनवरी से जुलाई 2023 के बीच प्रमुख स्टॉक इंडेक्स, कंपनी शेयर, क्रिप्टोकरंसी और फोरेक्स पेयर्स के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है। जिसमें क्रिप्टो ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • इस बीच, पिछले साल की गिरावट के बाद तकनीकी शेयरों में तेजी आ रही है, क्योंकि AI, गेमिंग, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनियां बढ़ती मांग का फायदा उठा रही हैं।
16-Nov-2023 By: Shailja Joshi
Cryptocurrency बनी 2

हैक्स के बावजूद भी 2023 में क्रिप्टो ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में हुए हैक्स और नुकसान के बावजूद भी क्रिप्टोकरंसी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट रही है। इसी के चलते 2022 की अस्थिरता और मंदी की तुलना में 2023 की पहली छमाही में कई क्रिप्टो एसेट में बड़ा उलटफेर देखा गया है। यहां तक कि पिछले छह महीनों में कुछ एसेट्स का मूल्य लगभग तीन गुना हो गया है। रिपोर्ट में जनवरी से जुलाई 2023 के बीच प्रमुख स्टॉक इंडेक्स, कंपनी शेयर, क्रिप्टोकरंसी और फोरेक्स पेयर्स के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है। जिसमें क्रिप्टो ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

Bitcoin Cash (BCH) और Solana (SOL) जैसी क्रिप्टो एसेट में तीन अंकों का परसेंटेज गेन देखा गया है, जो पिछले साल की क्रिप्टो विंटर के बाद नई उम्मीद को दर्शाता है। पिछले छह महीनों में Bitcoin Cash $96.96 से $290.78 तक लगभग 200% बढ़ गया। यह आश्चर्यजनक बढ़त हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड एसेट चाहने वाले निवेशकों के बीच क्रिप्टो की बढती मांग को बताती है। इसके साथ ही Solana और Bitcoin ने भी क्रमशः 87% और 84% की वृद्धि के साथ अत्यधिक लाभ दर्ज किया है। 

AI के कारण टेक कंपनियों में भी आई तेजी 

इस बीच, पिछले साल की गिरावट के बाद तकनीकी शेयरों में तेजी आ रही है, क्योंकि AI, गेमिंग, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनियां बढ़ती मांग का फायदा उठा रही हैं। NVIDIA के शेयर की कीमत लगभग तीन गुना हो गई है, जो 196% की वृद्धि है, इसके बाद Tesla 159% के साथ दूसरे स्थान पर रही है। Microsoft, Apple और Amazon जैसे अन्य तकनीकी दिग्गजों में 40-50% की बढ़ोतरी देखी गई है। 

इसके विपरीत, पिछले साल मजबूत प्रदर्शन के बावजूद, कमोडिटी इंडेक्स 8-9% से अधिक गिर गया है। U.S. रियल एस्टेट मार्केट में मामूली बढ़त देखी गई है। S&P 500 में भी केवल 16.5% की वृद्धि हुई है। माना जा रहा है AI के विस्तार के साथ तकनीकी रैली 2024 तक जारी रह सकती है। हालाँकि, क्रिप्टो मार्केट आंतरिक रूप से अस्थिर बना हुआ हैं। पॉलिटिकल टेंशन्स और क्लाइमेट चेंज के प्रभाव भी भविष्य में मार्केट की अस्थिरता को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़िए :  US से बाहर निकलकर Coinbase बना रहा है India में निवेश की योजना

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`