सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Nigeria में उठी Crypto Regulation की मांग, जानिए क्या है वजह

महत्वपूर्ण बिंदु
  • ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर फर्म A&D Forensics ने Nigeria में Crypto Regulation की मांग की है।
  • Nigeria में क्रिप्टो को रेगुलेट करने की मांग देश में फाइनेंसियल क्राइम्स से निपटने के लिए की गयी है।
  • Nigeria में उस समय क्रिप्टो रेगुलेशन की बात हो रही हैं, जब G20 के सदस्य देश एक ग्लोबल क्रिप्टो रेगुलेशन की दिशा में काम कर रहे हैं।
12-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Nigeria में उठी Cryp

Nigeria में Crypto Regulation के पक्ष में है क्रिप्टो फर्म्स

ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर फर्म A&D Forensics के को-फाउंडर Adedeji Owonibi ने Nigeria की सरकार से देश में Crypto Regulation  गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया है। Owonibi ने कहा कि देश में क्रिप्टो स्पेस में नियमों की कमी के कारण बढ़ते फाइनेंसियल क्राइम्स पर अंकुश लगाना नामुमकिन है। ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग जैसे फाइनेंसियल क्राइम्स पर अगर लगाम लगानी हैं तो क्रिप्टोकरेंसी एक्टिविटी को रेगुलेट करने की आवश्यकता है। अपनी बात में A&D Forensics के को-फाउंडर ने आगे कहा कि क्रिप्टो से जुड़ी गतिविधियों को पूरी तरह से रेगुलेट करना और उसपर सख्त कानून बनाना आवश्यक है, क्योंकि अगर क्रिप्टो पर कोई कानून नहीं है तो इससे जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि को अपराध नहीं माना जा सकता। 

बताते चले कि सेंट्रल बैंक ऑफ नाइजीरिया (CBN) ने बैंको पर क्रिप्टो ट्रांजेक्शन पर लगाए गए प्रतिबंध को हाल ही में हटाया है। इससे पहले दिसंबर 2023 में CBN ने बैंकों और अन्य फाइनेंसियल इंस्टिट्यूशन को वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (VASP) के एकाउन्ट्स को ऑपरेट करने से प्रतिबंधित कर दिया था। सभी प्रतिबंधों से मुक्त हो जाने के बाद भी नाइजीरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज, देश में ऑपरेशन को सुचारू रूप से संचालित करने से जुड़ी लाइसेंसिंग रिक्वायरमेंट्स को लेकर कंफ्यूजन में हैं। 

Coin Gabbar का मानना है कि नाइजीरिया की सरकार को क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशन के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे फाइनेंसियल क्राइम्स पर रोक लगाईं जा सके। साथ ही क्रिप्टो एक्सचेंजों को लाइसेंसिंग रिक्वायरमेंट्स से जुड़ी जानकारी देने के प्रयास किये जाने चाहिए ताकि एक्सचेंज किसी दुविधा में न रहे। इससे देश के क्रिप्टो एक्सचेंजों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।   

G20 देश कर रहे Global Crypto Regulation की तैयारी 

Nigeria में Crypto Regulation की मांग उस समय की जा रही हैं, जब G20 के सदस्य देश एक Global Crypto Regulation की दिशा में काम कर रहे हैं। दरअसल वर्तमान में सभी G20 के देश भारत की अध्यक्षता में ऐसे क्रिप्टो रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं जो G20 के सदस्य देशों के साथ नॉन G20 देशों को भी मान्य हो। इस कड़ी में G20 देशों द्वारा कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। फिलहाल इस बात का कोई अपडेट नहीं आया है कि यह रेगुलेटरी फ्रेमवर्क कब तक बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन माना जा रहा कि आने वाले एक या दो सालों में इस क्रिप्टो रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का निर्माण हो सकता है। 

Coingabbar का मानना है कि ग्लोबल क्रिप्टो रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का निर्माण होने से Nigeria जैसे छोटे देशों को भी Crypto Regulation से जुड़ी स्पष्ट गाइडलाइन मिलेगी। जिससे आगे चलकर वे अपने देश में भी रेगुलेशन से जुड़े नियम बना सकते है, जो स्थानीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए भी आसान होंगे। क्योंकि एक ग्लोबल गाइडलाइन का निर्माण होने से हर देश के क्रिप्टो रेगुलेशन से जुड़े नियमों में ज्यादा भिन्नता नहीं होगी। 

यह भी पढ़िए : 2024 कर सकता है क्रिप्टो इनोवेशन और रेगुलेशन के लिए नए युग की शुरुआत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`