सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Deutsche Post ने AI-जनरेटेड क्रिप्टो स्टैम्प किया लॉन्च

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Deutsche Post क्रिप्टो स्टांप जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह क्रिप्टो स्टांप फिजिकल स्टाम्प और ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल वर्जन या NFT के रूप में आएगा।
  • यह स्टाम्प प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और नवंबर तक रिलीज़ के लिए लांच किया जा सकता है।
  • यह डिजिटल स्टाम्प ,स्टाम्प कलेक्शन के पारंपरिक शौक को आधुनिक तकनीक के साथ लाएगा, जो फिजिकल और डिजिटल दुनिया का एक अनूठा संयोजन पेश करता है।
30-Oct-2023 By: Shailja Joshi
Deutsche Post ने AI-

 Deutsche Post लाया AI-जनरेटेड क्रिप्टो स्टैम्प

Deutsche Post एक आधिकारिक क्रिप्टो स्टांप जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह क्रिप्टो स्टांप फिजिकल स्टाम्प और ब्लॉकचेन-बेस्ड डिजिटल वर्जन या NFT के रूप में आएगा। यह क्रिप्टो स्टाम्प, Germany में पहली बार लांच हुआ है जो ऐतिहासिक इमारतों को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित करेगा। यह स्टाम्प प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और नवंबर तक रिलीज़ के लिए लांच किया जा सकता है। ओरिजिनल स्टाम्प और टोकनाइज़्ड स्टाम्प के एक्सेस की जानकारी दोनों को एक हैण्ड बुक में शामिल किया जाएगा जिसे अक्टूबर के मध्य से ऑर्डर किया जा सकता है। 

 क्रिप्टो स्टैम्प Berlin के Brandenburg Gate की AI इमेज दिखाता है। यह पुराने स्टाम्प को नई तकनीक के साथ मिलाता है। इसके साथ ही यह डिजिटल स्टाम्प ,स्टाम्प कलेक्शन के पारंपरिक शौक को आधुनिक तकनीक के साथ लाएगा, जो फिजिकल और डिजिटल दुनिया का एक अनूठा संयोजन पेश करता है। अपने AI-जनरेटेड आर्टवर्क और डिजिटल एलिमेंट्स के साथ, यह कलेक्टर्स के लिए नई संभावनाएं खोलता है।

Deutsche Post क्रिप्टो स्टैम्प के साथ इतिहास और इनोवेशन को ला रहा है साथ 

Deutsche Post, DHL Group का हिस्सा है, जो एक बुकलेट के जरिये क्रिप्टो स्टैम्प जारी करेगा। प्रत्येक बुकलेट में डिजिटल NFT वर्जन के लिए एक फिजिकल स्टाम्प होगा। इसके अलावा प्रत्येक क्रिप्टो स्टाम्प की लागत €1.60 है, जिसमें फिजिकल स्टाम्प और NFT दोनों शामिल हैं। यह लॉन्च Germany के एक स्टाम्प-कलेक्टिंग कम्युनिटी के लिए एक श्रद्धांजलि है। कंपनी क्रिप्टो स्टांप की 250,000 प्रतियां जारी करने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा, पारंपरिक टिकटों की 800,000 प्रतियां उपलब्ध होंगी। खास बात यह है की लांच से पहले ही इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है और लोग इसे पसंद कर रहे है।  

Deutsche Post का यह कदम ग्लोबल ट्रेंड के आधार पर लिया गया है। 2021 में, Swiss Post ने भी एक क्रिप्टो स्टैम्प भी पेश किया था। इससे पता चलता है कि लोगो की डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ स्टाम्प कलेक्शन में भी दिलचस्पी बढ़ रही है। Deutsche Post का यह कदम जर्मनी के इतिहास, पारंपरिक उद्योगों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने की दिशा में एक कदम है।

यह भी पढ़िए : क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ रहे है स्कैम, Deep fake फ्रॉड में आई तेजी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`