सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin में विश्वास बढ़ाएगी El Salvador President की जीत

महत्वपूर्ण बिंदु
  • El Salvador President Election के एग्जिट पोल में Bitcoin सपोर्टर Nayib Bukele चुनाव जीत रहे हैं।
  • Bukele की Nueva (New) Ideas party के हिस्से में 87% वोट नजर आ रहे हैं, वहीँ अन्य विरोधी दल काफी पीछे हैं।
  • Nayib Bukele का फिर एक बार El Salvador का President बनना Bitcoin में लोगों का विश्वास बढ़ाएगा।
05-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
Bitcoin में विश्वास

Bitcoin सपोर्टर Bukele फिर बनेंगे El Salvador के President

El Salvador के President इलेक्शन के एग्जिट पोल के आंकड़ो ने पूरी दुनिया को चौंका दिया हैं। दरअसल चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े, वर्तमान राष्ट्रपति Nayib Bukele की पार्टी Nueva (New) Ideas party के पक्ष में 87% वोट जाने के विषय में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि अभी अधिकारिक आंकड़े आने में थोडा समय हैं, लेकिन एग्जिट पोल से साफ पता चलता है कि Bitcoin सपोर्टर Nayib Bukele एक बार फिर El Salvador के President बनेंगे। ऐसे में अगर यह आंकड़े सच होते हैं Bukele 2029 तक अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति रहेंगे।

CoinGabbar की माने तो El Salvador President Election के एग्जिट पोल के नतीजे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि देश की जनता को Bukele की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक सोच पसंद आयी हैं। बता दे कि Nayib Bukele न केवल क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करते हैं बल्कि अपने कार्यकाल में क्रिप्टो को सपोर्ट करने वाली अन्य पहलों के बीच, Bitcoin को लीगल टेंडर बना चुके हैं। ज्ञात हो कि सितंबर 2021 से अल साल्वाडोर में डॉलर की तरह ही Bitcoin भी एक लीगल करंसी है। 

Bitcoin से जुड़ी पहलों के चलते मिला Bukele को फायदा 

El Salvador के एग्जिट पोल के आंकड़ो ने यह साफ़ कर दिया है कि Nayib Bukele को अपनी Bitcoin से जुड़ी पहलों का फायदा मिला हैं, जिनमें $BTC को लीगल टेंडर बनाना और Bitcoin City का निर्माण करना शामिल है। एग्जिट पोल के आंकड़ो पर Bukele ने X पर पोस्ट किया कि एग्जिट पोल के नजीते बता रहे हैं कि उनकी पार्टी को 87% वोट मिले हैं। जबकि चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी Manuel Flores और Joel Sanchez को क्रमशः 7% और 4% वोट ही मिले हैं। जो दर्शाता है कि देश की जनता को उनके द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किए जा रहे कार्यों को पसंद किया जा रहा हैं। 

एग्जिट पोल के नतीजों पर नेशनल बिटकॉइन ऑफिस के एक प्रवक्ता के अनुसार अधिकारिक आंकड़ो में Nayib Bukele की पार्टी और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।  वहीँ El Salvador के Vice President Félix Ulloa के अनुसार अगर यह आंकड़े आधिकारिक तौर पर सामने आते है तो दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद Bukele की Bitcoin से जुडी रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा। 

Coingabbar भी मानता है कि El Salvador के एग्जिट पोल द्वारा दर्शाए गए नतीजे Bukele की क्रिप्टोकरेंसी और Bitcoin समर्थित नीतियों का ही असर है। बीते कुछ सालों में #ElSalvador क्रिप्टो फ्रेंडली नीतियों को अपनाने में उन सभी बड़े देशों से आगे रहा है जो आज भी इसको रेगुलेटर करने, ट्रेड करने और ऑपरेशन्स को मैनेज करने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जहाँ दुनिया भर के बड़े देश क्रिप्टोकरेंसी को अपने यहाँ लीगल न मानते हुए इससे जुड़े लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। वहीँ #NayibBukele के नेतृत्व में अल साल्वाडोर जैसा छोटा देश Bitcoin जैसी सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी को लीगल करेंसी घोषित कर चुका हैं। El Salvador की Bitcoin को लेकर अपनायी गयी सोच न केवल देश की जनता के बीच $BTC में निवेश को लेकर विश्वास बढ़ाएगी, साथ ही साथ देश में Bitcoin Economy को भी बढ़ाने का काम करेगी। 

यह भी पढ़िए : क्या हो अगर भारत भी El Salvador की तरह BTC इन्वेस्टर्स को दे नागरिकता

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`