सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या हो अगर भारत भी El Salvador की तरह BTC इन्वेस्टर्स को दे नागरिकता

महत्वपूर्ण बिंदु
  • El Salvador दुनिया का पहला ऐसा देश है जहाँ Bitcoin को लीगल करंसी के रूप में मान्यता मिली है और अब देश अपने यहाँ BTC में $1 मिलियन का निवेश करने वालों को नागरिकता प्रदान करेगा।
  • ऐसे में अगर भारत भी El Salvador की राह पर चलता हुआ अपने देश में Bitcoin या किसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले लोगों को नागरिकता दे तो क्या हो
  • अगर भारत इस तरह का कोई कदम उठाता है, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही देश में क्रिप्टोकरंसी मार्केट और इंवेस्टमेंट में भी वृद्धि होगी।
11-Dec-2023 By: Rohit Tripathi
क्या हो अगर भारत भी

भारत में नागरिकता के बदले BTC में इंवेस्टमेंट हो सकता है अच्छा विकल्प 

भारत दुनिया भर के देशों में अपनी एक अलग पहचान रखता है। चाहे वहा संस्कृति की बात हो या फिर टेक्नोलॉजी की भारत हमेशा ही दुनिया के अन्य देशों को सीख देता आया है। इसी के साथ भारत पुरानी संस्कृति के साथ नई टेक्नोलॉजी को अपनाने में भी अन्य देशों से आगे हैं। लेकिन एक और क्षेत्र है जहाँ भारत वर्तमान में तेजी से तरक्की कर रहा है। हम बात कर रहे हैं क्रिप्टोकरंसी के विषय में, जो वर्तमान में दुनियाभर के देशों के साथ, भारत की भी प्रायोरिटी बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में एक छोटे से देश El Salvador ने दुनिया के सभी देशों को अपने एक फैसले से चौंका दिया। दरअसल El Salvador ने घोषणा की है कि वह अपने यहाँ BTC में $1 मिलियन का निवेश करने वालों को नागरिकता प्रदान करेगा। जिसके बाद हर तरफ El Salvador के ही चर्चे होने लगे हैं। हालाँकि El Salvador की तरह इस तरह की प्लानिंग अन्य देशों के भी दिमाग में भी आई होगी, लेकिन दुनिया भर के देश वर्तमान में क्रिप्टोकरंसी को रेगुलेट करने से जुड़ी कार्रवाई में लगे हैं। ऐसे में सोचिये कि अगर भारत भी अपने देश में Bitcoin या किसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में बड़ा निवेश करने वाले लोगों को नागरिकता प्रदान करे तो क्या होगा। 

अगर भारत ऐसा कदम उठता है तो हो सकता हैं भारत में क्रिप्टोकरंसी निवेश और क्रिप्टो मार्केट को एक बड़ा बूस्ट मिले। साथ ही साथ भारत की अर्थव्यवस्था भी तेजी के साथ में बढे। भारत के इस कदम से उन बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों के मालिक भी अपनी जमीन को मजबूत कर सकते हैं, जो अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों में रेगुलेटरी जाँच का सामना कर रहे हैं। इनमें Binance के मालिक Changpeng Zhao और Coinbase के CEO Brian Armstrong भी शामिल हैं। अगर भारत BTC में बड़ा निवेश करने वालों को नागरिकता देता हैं, तो यह विकल्प भारत के लिए भी काफी अच्छा होगा, क्योंकि इस कदम से Elon Musk जैसा दुनिया का सबसे अमीर आदमीं भारत का नागरिक बन जाएगा। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Musk भारत के प्रति अपना प्रेम दिखा चुके हैं। साथ ही वे यहाँ के मार्केट के पोटेंसल को अच्छी तरह जानते हैं। जिसके चलते वे अपने कई वेंचर्स का विस्तार भारत में करना चाहते हैं। इन वेंचर्स में Tesla, Starlink आदि शामिल हैं। ऐसे में अगर भारत में क्रिप्टो निवेश के बदले नागरिकता मिलती है तो Musk सबसे पहले इस मौके पर चौका लगाएंगे।

भारत को क्रिप्टो हब बना सकता है BTC के बदले नागरिकता का विकल्प 

अगर भारत सरकार BTC या किसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में बड़ा निवेश करने पर भारतीय नागरिकता प्रदान करती हैं तो यह कदम भारत को एक क्रिप्टो हब के रूप में स्थापित कर सकता है। क्योंकि अगर दुनिया भर के क्रिप्टो एक्सचेंजों के मालिक और बड़े क्रिप्टो इन्वेस्टर, इस कदम के माध्यम से भारत की नागरिकता ले लेते हैं तो वे भारत में अपनी फर्म्स का विस्तार भी करेंगे। हो सकता हैं भारत दुनिया के सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों का हैडक्वाटर बन जाए। जो कि भारत को एक क्रिप्टो हब बना सकता है। साथ ही साथ भारत सरकार जो कि क्रिप्टोकरंसी रेगुलेशन से जुड़े एक ग्लोबल फ्रेमवर्क के निर्माण की दिशा में कार्यरत है, वह फ्रेमवर्क में अपने सहूलियत के हिसाब से ऐसे नियम भी जोड़ सकती हैं, जिससे उसे आर्थिक रूप से फायदा हो। ऐसा करने पर भारत में क्रिप्टो निवेशंकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वे निवेशक भी क्रिप्टो में अपना पैसा निवेश करने लगेंगे, जो वर्तमान में एक पारंपरिक निवेशक है और बैंक या शेयर मार्केट में ही निवेश को सही मानते हैं। 

यह भी पढ़िए : अगर Satoshi रहता सोता तो Bitcoin क्रिएट कैसे होता

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`