सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk का PM Modi को Follow करना क्रिप्टो के लिए है बड़ा संकेत

महत्वपूर्ण बिंदु
  • भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi भारत ही नहीं अपितु दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं। सोशल मिडिया के हर प्लेटफ़ॉर्म पर PM मोदी के मिलियन में फॉलोअर्स हैं।
  • Twitter के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk भी अब भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को Twitter पर फॉलो करने लगे हैं।
Elon Musk का PM Modi

भारत के प्रधानमंत्री  Narendra Modi दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि दुनिया की हर बड़ी हस्ती प्रधानमंत्री मोदी को सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म पर फॉलो करती है। हाल ही में Twitter के मालिक Elon Musk ने भी प्रधानमंत्री मोदी को Twitter पर फॉलो किया है। जिसके बाद भारतीय क्रिप्टो निवेशक इस बात की उम्मीद लगा रहे है कि, भारत में क्रिप्टो पर आने वाले समय में कुछ बड़ी और अच्छी खबर आ सकती है।

सभी जानते है कि Elon Musk का हर काम उनके और उनकी कंपनी के फायदे से जुड़ा होता है। ऐसे में जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने भारत के प्रधानमंत्री  Narendra Modi को सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter पर फॉलो किया तो, क्रिप्टो बाजार से जुड़े निवेशक इसे Musk की एक नई रणनीति मानने लगे। दरअसल क्रिप्टो करंसी के समर्थक Elon Musk हमेशा से ही अपने व्यापार के लिए वैश्विक रूप से उन बड़े देशों और उनके नेताओं को टार्गेट करते आये है, जहाँ पर उन्हें अपने व्यापर लिये एक बड़ा मार्केट मिल सकें। वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 

साथ ही में यह जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश बन चुका है। ऐसे में Musk प्रधानमंत्री मोदी को Twitter पर फॉलो कर, कहीं भारत में अपने व्यापार के विस्तार के संकेत तो नहीं दे रहे। क्योंकि भारत में Twitter यूजर्स की संख्या दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कई गुना अधिक है। वहीं वर्तमान में भारत क्रिप्टो करंसी रेगुलेशन का निर्माण करने के लिए G20 देशों का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे में अगर भारत क्रिप्टो करंसी रेगुलेशन से जुड़ा कोई कानून बना लेता है तो, वह विश्व के ज्यादातर देशों में मान्य होगा। Elon Musk एक कुशल बिजनेसमैन है, वे दुनिया से 10 कदम आगे की सोच रखते है। अगर भारत क्रिप्टो रेगुलेशन पर कोई ठोस कदम उठाता है तो, Musk ही ऐसे व्यक्ति होंगे जो, इस कदम का सबसे ज्यादा लाभ उठाएंगे। 

दरअसल मीम करंसी dogecoin (DOGE) के समर्थक Elon Musk अपने सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म Twitter पर जल्द ही क्रिप्टो भुगतान स्वीकार करने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में वे अपने प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर को भारत की जनता के लिए एक क्रिप्टो भुगतान के विकल्प के रूप में लॉन्च कर सकते है। इतना ही नहीं हो सकता है, इस काम में वे भारत सरकार को भी अपने साथ मिला ले या फिर भारत सरकार के साथ मिलकर एक राष्ट्रिय क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज का निर्माण कर लें। प्रधानमंत्री मोदी को Elon Musk का फ़ॉलो करना कई ऐसे सवाल क्रिप्टो निवेशकों के मन में उत्पन्न करता है, जो भविष्य में सच भी हो सकते हैं। खेर आप भी इस जवाब का इन्तजार कीजिये कि अखिर Elon Musk ने भारत के प्रधानमंत्री  Narendra Modi को Twitter पर क्यों फ़ॉलो किया।

यह भी पढ़िए : FTX के वर्तमान CEO ने Sam Bankman-Fried को कहा नौसिखिया

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`