Elon Musk दुनिया के उन सफलतम बिजनेसमैन में से एक है, जो रिस्क लेने से कभी नहीं डरते। जहाँ अन्य लोग क्रिप्टोकरंसी को लेकर कभी खुलकर सामने नहीं आये है, वहीँ Musk हमेशा ही क्रिप्टोकरंसी के उपयोग को लेकर मुखर रहे है। इतना ही नहीं Elon Musk के रिस्क लेने की हद को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने अपनी एक पोस्ट के माध्यम से ही, ट्विटर को खरीदने की बात कर दी थी, और इसे खरीदने के लिए 44 बिलियन की मोटी रकम भुगतान करने से भी परहेज नहीं किया था। ऐसे में अब एक बार फिर Twitter से जुड़ा एक बोल्ड और बड़ा डिसीजन लेकर Musk ने सबको चौंका दिया है।
दरअसल अपने एक ट्विट में Elon Musk ने घोषणा की है कि Twitter को एक नया CEO मिल गया है, जो कि एक महिला होगी। हालांकि Musk ने Twitter के नए CEO के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने जानकारी दी कि यह नई महिला CEO आने वाले 6 हफ्तों के भीतर अपना कार्यभार संभालेंगी। वहीँ Elon Musk कंपनी में कार्यकारी चेयरमैन और टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर कार्य करते रहेंगे। हालंकि Elon Musk के इस ट्विट के बाद रुमर्स है कि Linda Yaccarino Twitter की नई CEO होंगी। Linda वर्तमान में NBCUniversal में हेड ऑफ़ एडवरटाइजिंग के तौर पर कार्यरत है। बताते चले कि इससे पहले Elon Musk अपने डॉग Floki को भी Twitter का CEO बता चुके हैं।
क्रिप्टोकरंसी Dogecoin के समर्थक रहे Elon Musk कुछ समय पहले इस बात की घोषणा कर चुके थे कि वे जल्द ही Twitter पर क्रिप्टो भुगतान प्रणाली की शुरुआत कर सकते हैं। जिसके लिए कथित तौर से Twitter की टीम कार्य भी शुरू कर चुकी थी। लेकिन Elon Musk द्वारा नए CEO के नाम की घोषणा के बाद, Twitter पर क्रिप्टो भुगतान प्रणाली के अधर में लटकने के संकेत मिल रहे है। दरअसल आने वाले नए CEO को Twitter को समझने में थोडा समय लगेगा, साथ ही कोई भी CEO अपने पद को ग्रहण करने के साथ ही, कंपनी में बड़े-बड़े बदलाव नहीं करेगा। नया CEO वर्तमान में चल रहे अपडेट्स पर ही कार्य आगे बढ़ाएगा और किसी भी नई पॉलिसी को प्लेटफ़ॉर्म पर जोड़ने से बचेगा। ऐसे में हो सकता है, Twitter पर क्रिप्टो भुगतान प्रणाली को आने में समय लगे। गौरतलब है कि इस समय कंपनी AI टेक्नोलॉजी की दिशा में कार्य कर रही है। अब देखना यह होगा कि Twitter की नई CEO, क्रिप्टोकरंसी को लेकर क्या रूख अपनाती हैं।
यह भी पढ़िए : PEPE की तेजी के पीछे कौन, क्या है कोई बड़ा खिलाड़ी
शेयर