Venezuela में निवेशकों को झटका,15 जनवरी से बंद हो जाएगी नेशनल क्रिप्टो

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Venezuelan की नेशनल क्रिप्टोकरंसी Petro (PTR) 15 जनवरी से काम करना बंद कर देगी, जिसकी घोषणा सरकार द्वारा समर्थित वेबसाइट पर दी गई।
  • Petro (PTR) देश को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के लिए 2018 में बनाया गया था।
  • Petro जारी करने का आदेश Venezuelan के राष्ट्रपति Nicolas Maduro ने दिया था, लेकिन संसद ने इसका विरोध किया था।
13-Jan-2024 By: Rohit Tripathi
Venezuela में निवेशक

2018 में जारी की गई थी Venezuelan की नेशनल क्रिप्टो Petro

Venezuelan की नेशनल क्रिप्टोकरंसी Petro (PTR) 15 जनवरी से काम करना बंद कर देगी, जिसकी घोषणा सरकार द्वारा समर्थित वेबसाइट पर दी गई। Petro (PTR) देश को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के लिए 2018 में बनाया गया था, लेकिन इसका व्यापक रूप से उपयोग नहीं किया गया था। बता दे कि अमेरिका के प्रतिबंधों के दबाव में देश की फिएट करंसी bolivar में तेजी से गिरावट आने और Bitcoin की देश में अपनी पकड मजूबत करने के बाद में ऑइल बैक्ड क्रिप्टो Petro (PTR) लॉन्च की गई थी। Petro को जारी करने का आदेश Venezuelan के राष्ट्रपति Nicolas Maduro ने दिया था, लेकिन संसद ने इसका विरोध किया था। बता दे कि Venezuelan Patria की वेबसाईट का एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्सन ही कथित तौर पर एक मात्र स्थान था जहाँ से Petro का ट्रेड किया जाता हैं, जो कि केवल पासवर्ड द्वारा पहुँच योग्य हैं। 

लीगल टेंडर न बनाया जाना Petro के पतन का है बड़ा कारण 

2018 में लॉन्च की गई Venezuelan की नेशनल क्रिप्टोकरंसी Petro (PTR) के पतन का मुख्य कारण इसका लीगल टेंडर न बनाया जाना है। एक समय जब देश की फिएट करंसी bolivar में तेजी से गिरावट आई तब राष्ट्रपति Nicolas Maduro ने इस क्रिप्टोकरंसी को जारी करने के आदेश दिए, लेकिन देश की संसद ने ही इसका विरोध कर दिया, जिसके चलते इस क्रिप्टोकरंसी को कभी भी लीगल टेंडर के रूप में मान्यता नहीं मिल सकी। हालाँकि 2020 में Petro कॉइन ने फुल फंक्शनलिटी हासिल कर ली थी तथा अमेरिकी लोगों के लिए Bolivarian Alliance के 10 मेंबर स्टेट में भी इसे प्रमोट करने के वेनेजुएला की सरकार के प्रयासों के बावजूद कभी भी इस क्रिप्टोकरंसी की विदेशों में ट्रेडिंग नहीं की गई। वहीँ घरेलू स्टार पर भी इसे प्रमोट किया गया, लेकिन सरकार के इसे लीगल टेंडर न बनाए जाने से इसकी एक्सेप्टटेशन मैनडेटरी नहीं थी। साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक Banco de Venezuela में भी  Petro को स्वीकार नहीं किया जाता है।  वहीँ Petro की निगरानी करने वाले Joselit Ramirez Camacho पर अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के व्यापार से संबंध रखने का आरोप लगा। इस आरोप में Joselit Ramirez Camacho को पकड़ने के लिए US इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट ने $5 मिलियन का इनाम जारी किया। गौरतलब है कि दुनिया का छोटा सा देश El Salvador Bitcoin जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता दे चुका हैं। El Salvador ने Venezuelan से इतर खुदकी अलग नेशनल क्रिप्टो जारी करने के बजाए BTC को ही अपनी क्रिप्टोकरंसी के रूप में चुना था।  

यह भी पढ़िए : क्या हो अगर भारत भी El Salvador की तरह BTC इन्वेस्टर्स को दे नागरिकता

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग