सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच की लड़ाई बढ़ी एक कदम ओर आगे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच की लड़ाई वर्चुअल वर्ल्ड से आगे बढ़ कर अब अदालत तक पहुँच गई है।
  • Threads vs Twitter ने Elon Musk vs Mark Zuckerberg के बीच की लड़ाई को ओर अधिक व्यक्तिगत बना दिया है।
  • कुछ दिनों पहले ही Musk ने Zuckerberg को केज फाइट के लिए चेलेंज किया था।
08-Jul-2023 By: Shailja Joshi
Elon Musk और Mark Zu

Musk और Zuckerberg के बीच की लड़ाई ने लिया एक नया मोड़

Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच की लड़ाई वर्चुअल वर्ल्ड से आगे बढ़कर अब अदालत तक पहुँच गई है और अब ऐसे लगता है की भविष्य में यह लड़ाई केज फाइट तक भी पहुंच सकती है। Threads vs Twitter ने Elon Musk vs Mark Zuckerberg के बिच की लड़ाई को ओर अधिक व्यक्तिगत बना दिया है। तो आने वाले समय में अगर आप Musk और Zuckerberg को आपस में मुकाबला करते देखे तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी | कुछ दिनों पहले ही Musk ने Zuckerberg को केज फाइट के लिए चेलेंज किया था जिसे Zuckerberg ने स्वीकार भी किया था और अब यह दुश्मनी अदालत तक भी जा पहुंची है |

पिछले साल अक्टूबर में Twitter संभालने के बाद से Musk ने कई बदलाव किए, जिनमें हाल ही में विभिन्न केटेगरी के यूज़र्स द्वारा देखे जा सकने वाले ट्वीट्स की संख्या को सीमित कर दिया गया है। वही Meta ने हाल ही में सोशल मीडिया साइट Threads लॉन्च किया है  जिसे Twitter किलर भी कहा जा रहा है। जो की Musk के Twitter के समान माना जा रहा है। 

Threads को 100 देशों में लांच किया गया है और केवल एक ही दिन में इसके लगभग 70 मिलियन फॉलोवर्स हो गये है। इस पर Musk के वकीलों द्वारा कार्रवाई की गई है, जिसमे Twitter के ट्रेड सीक्रेट्स और अन्य इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का जानबूझकर और गैरकानूनी दुरुपयोग के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। Twitter के वकीलों का कहना है की Meta ने जानबूझकर Twitter के ट्रेड सीक्रेट्स सहित गोपनीय जानकारी तक पहुंच रखने वाले Twitter के पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखा था। Meta ने इन कर्मचारियों को Threads नामक एक कॉपीकैट एप्लिकेशन बनाने का काम सौंपा था। हालांकि Meta ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है और उन्हें निराधार बताया है। लेकिन यह भी गौर करने वाली बात है की पिछले साल तक Zuckerberg Meta को metavarse में लाने के लिए उत्साहित थे लेकिन Twitter द्वारा बड़ी संख्या में किये गये ले-ऑफ के बाद अपनी metavarse योजना को रोक कर Twitter के समान प्लेटफ़ॉर्म को लाना Musk के वकीलों द्वारा की गई दलीलों को सही साबित करता है।

यह भी पढ़िए : क्रिप्टो एक्सचेंज को सुनहरे मौके देता आया है क्रिप्टो फ्रेंडली देश UAE

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`