सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ऑल टाइम हाई पर पहुँच सकता हैं Floki Inu ,यह हो सकती हैं वजह

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Shiba Inu का कॉम्पिटिटर माना जाने वाला Floki Inu केवल एक महीने में 800% बढ़ चुका है, जिससे इसके निवेशको को हजारों डॉलर का फायदा हुआ है।
  • Floki Inu अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 19% दूर है, उम्मीद है कि यह बहुत जल्द अपने ऑल टाइम हाई लेवल को पार करने में कामयाब हो सकता है।
  • मार्केट में चल रही तेजी में Floki Inu ने सिर्फ एक महीने में 800% की बढ़ोतरी की है, और यह वर्तमान में $0.0002605 पर कारोबार कर रहा है।
12-Mar-2024 By: Shailja Joshi
ऑल टाइम हाई पर पहुँच

मार्च के अंत तक अपने ऑल टाइम हाई को पार कर सकता है Floki Inu

Bitcoin रैली में सबसे ज्यादा फायदा मीम कॉइन में देखा गया है जहाँ कई कॉइन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी रैली में shiba Inu का कॉम्पिटिटर माना जाने वाला #Floki Inu केवल एक महीने में 800% बढ़ चुका है, जिससे इसके निवेशको को हजारों डॉलर का फायदा हुआ है। इसके साथ ही यह अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 19% दूर है, उम्मीद है कि अगर मार्केट कि रैली इस तरह ही चलती रही तो यह बहुत जल्द अपने ऑल टाइम हाई लेवल को पार करने में कामयाब हो सकता है। बता दें कि मार्केट में चल रही तेजी में Floki Inu ने सिर्फ एक महीने में 800% की बढ़ोतरी की है, और यह वर्तमान में $0.0002605 पर कारोबार कर रहा है। 

इन कारणों से ऑल टाइम हाई पर पहुँच सकता है Floki Inu

बता दें कि इस तरह की बढ़त FLOKI में 2021 में देखी गई थी, जब इसने $0.0003437 का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। Floki Inu फिर इसी ट्रेंड में दिखाई दे रहा है जिसके चलते उम्मीद है की यह फिर से अपने ऑल टाइम हाई को पार कर सकता है।  इसके साथ ही एक सप्ताह पहले Floki Inu टीम ने बताया था कि FLOKI ने अपने FLOKI स्टेकिंग और FlokiFi लॉकर की तुलना में ट्रेडिंग वॉल्यूम में $526 मिलियन तक पहुँच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

FLOKI पहले से ही एक लोकप्रिय मीम कॉइन है। जिसने अपने लॉन्च से अब तक करीब 7000 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। चल रही तेजी के कारण FLOKI की कीमतों में तेजी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे इसमें लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। यहाँ तक की क्रिप्टो व्हेल भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे है, जिसके चलते इसकी कीमते लगातार बढ़ रही है। 

इसके साथ ही FLOKI की कीमत बढ़ने के पीछे एक कारण इसकी टोकन बर्निंग की खबर भी हो सकती है, क्योंकि हाल ही में Floki Inu के आधिकारिक X हैंडल ने FLOKI DAO द्वारा 190,918,585,431.84 FLOKI टोकन बर्निंग के बारे में जानकारी साझा की थी। उम्मीद है कि इससे टोकन की कीमत में और अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।  

इसके साथ ही इस बुल रैली में किसी भी अन्य altcoin की तुलना में मीम कॉइन ने सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। इसमें 786% की बढ़ोतरी के साथ Pepe Coin, 252% की बढ़ोतरी के साथ Shiba Inu और 112% की बढ़ोतरी के साथ Dogecoin जैसे मीम कॉइन शामिल हैं। क्रिप्टो कम्युनिटी भी इसे मीम सीजन कह रही है, जहां मीम कॉइन ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। Floki Inu की कीमतें हाल ही में आसमान छू गई हैं, जिससे क्रिप्टो मार्केट में मीम कॉइन की डिमांड बढ़ रही है। यदि सभी कारणों का योगदान रहा और मार्केट तेजी के ट्रेंड में बढ़ता रहा, तो FLOKI मार्च के अंत तक ही अपने ऑल टाइम हाई को पार कर सकता है। 

यह भी पढ़िए :  Pepe Coin Price Prediction, 2025 तक SHIB को छोड़ देगा पीछे


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`