सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Pepe Coin Price Prediction, 2025 तक SHIB को छोड़ देगा पीछे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मीमकॉइन हमेशा ही लोकप्रियता हांसिल करते आए हैं, चाहे वह Shiba Inu हो या फिर Dogecoin।
  • लेकिन बीते 1 साल में मीम टोकन Pepe (PEPE) ने अपनी लोकप्रियता से मार्केट में उपस्थित सभी मीम टोकन को पीछे छोड़ा है।
  • पिछले 30 दिनों में भी लगभग 800% से ज्यादा की ग्रोथ देख चुके PEPE से विशेषज्ञ 2025 के लिए बहुत ही ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं।
12-Mar-2024 By: Rohit Tripathi
Pepe Coin Price Pred

800 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ देख चुका हैं मीमकॉइन Pepe

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में Meme Coins हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं, जिसके पीछे की वजह इन टोकन में मिलने वाला अप्रत्याशित लाभ। वैसे तो मार्केट में Shiba Inu और Dogecoin जैसे टोकन काफी ज्यादा लोकप्रिय माने जाते हैं। जहाँ इनकी लोकप्रियता के पीछे इनकी मजबूत कम्युनिटी है। लेकिन बीते एक साल से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक अन्य मीम टोकन ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हांसिल की है। यह Meme Coin है Pepe। इस टोकन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले एक महीने में इस टोकन ने लगभग 800% से ज्यादा की ग्रोथ देखी है। इस ग्रोथ के साथ में यह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सबसे ज्यादा तेजी के साथ प्रदर्शन करने वाला टोकन भी बन गया है। हालाँकि वर्तमान में PEPE टोकन का प्राइज बेहद ही कम है और यह $0.000008425 के आस पास ट्रेड कर रहा है। लेकिन जिस गति से PEPE आगे बढ़ रहा है विशेषज्ञ इसको लेकर काफी आशावादी हैं। 

Coin Gabbar की माने तो आने वाले समय में मीम टोकन Pepe में यह तेजी जारी रहेगी और यह लोकप्रियता में Shiba Inu को भी पीछे छोड़ देगा। साथ ही साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के टॉप Meme Coin का ताज भी Pepe आने वाले समय में अपने नाम कर लेगा। जिस तरह से यह मीम टोकन अभी प्रदर्शन कर रहा हैं 2025 तक इसकी कीमत $0.0000500 तक पहुँच सकती है, जो इस टोकन की कीमत में करीब 500% की ग्रोथ होगी। जो यह टोकन बढ़ी आसनी से प्राप्त कर सकता है, क्योंकि इस टोकन ने पिछले 1 महीने में ही 800 प्रतिशत की तेजी देखी है। 

वे फेक्टर्स जिनके चलते 2025 में बढ़ सकती है Pepe की कीमत 

  • Pepe की कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा और मुख्य कारण है इसके फाउंडर्स का गुमनाम होना। दरअसल अभी तक इस विषय में जानकारी नहीं मिली हैं कि आखिर पेपे द फ्रॉग इंटरनेट मीम से प्रेरित PEPE टोकन के फाउंडर कौन है, जिससे इस मीम टोकन के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। लोग इस मीमकॉइन के प्रति इतने आकर्षित हैं कि सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इसकी एक मजबूत कम्युनिटी बन गई हैं। जो इस टोकन के भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद को बढ़ाती हैं। 

  • Ethereum ब्लॉकचेन पर बिल्ट होना भी Memecoin Pepe की कीमत में बढ़ोतरी होने की सम्भावना को बढाता है। दरअसल एक ERC-20 टोकन होने के कारण Pepe ट्रांजेक्शन के लिए प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) मैकेनिज्म का उपयोग करता है। Ethereum ब्लॉकचेन द्वारा सिक्योर होने के चलते निवेशको का भरोसा इस टोकन पर बढ़ता है। जो एक बड़ी वजह है कि इस टोकन की कीमत में आने वाले समय में वृद्धि हो सकती है। 

  • Pepe के पास लॉन्ग टर्म स्टेकहोल्डर्स को रिवॉर्ड करने के लिए रिडिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के साथ 420,690,000,000,000 की मैक्सिमम सप्लाई है। साथ ही साथ इस टोकन का एक पोर्शन इनकी कमी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बर्न किया जाता है। टोकन बर्निंग की प्रोसेस से आने वाले समय में इस टोकन की सप्लाई में कमी हो सकती है, जो इसकी कीमत के बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

  • इसके अतिरिक्त मीम टोकंस के प्रति क्रिप्टो मार्केट में बढ़ता ट्रेंड और सोशल मिडिया में बढ़ता बज भी Pepe की कीमत को बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बढ़ती लोकप्रियता ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को इस टोकन के साथ जोड़ेगी, जो PEPE की कीमतों में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। 

यह भी पढ़िए : 2025 तक 1 डॉलर को पार कर सकता है Shiba Inu l CoinGabbar

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`