सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

फंडिंग रोकने के लिए Israel ने Hamas से जुड़े क्रिप्टो अकाउंट किये फ़्रिज

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Israel ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह Hamas के लिए दान मांगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रिप्टोकरंसी खातों को फ्रीज कर दिया है।
  • पहले भी Israel ने Binance के लगभग 190 क्रिप्टो खाते फ्रीज कर दिए थे, जिनमें से दो के बारे में कहा गया था कि वे इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे और दर्जनों खाते Hamas से जुड़ी फ़िलिस्तीनी फर्मों के थे।
  • ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने भी खुलासा किया कि Hamas पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरंसी चैनलों के माध्यम से हजारों डॉलर इकट्ठा करने में कामयाब रहा है।
11-Oct-2023 By: Shailja Joshi
फंडिंग रोकने के लिए

Israel-Hamas युद्ध में क्रिप्टोकरंसी बन रही है फंडिंग का जरिया 

फिलिस्तीनी इस्लामी चरमपंथी ग्रुप Hamas ने दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक Israel पर हमला कर दिया है। इस हमले में Israel के लगभग 800 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई हैं। Hamas ने शनिवार को Gaza से Israel में विनाशकारी हमले किए, जो अभी तक के Israel-Palestinian संघर्ष में सबसे गंभीर है। युद्ध की शुरुआत के साथ, आतंकवादी संगठन Hamas ने सोशल नेटवर्क पर एक फंड राइजिंग अभियान शुरू किया, जिसमें जनता से उनके खातों में क्रिप्टोकरंसी जमा करने का आग्रह किया गया था।

Hamas पर रोक लगाने के लिए Israel ने एक जरुरी कदम उठाया है। Israel ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह Hamas के लिए दान मांगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रिप्टोकरंसी खातों को फ्रीज कर दिया है। इसके लिए Israel ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के साथ भी हाथ मिलाया है। Israel की पुलिस साइबर यूनिट के नेतृत्व में हो रहे इस ऑपरेशन में रक्षा मंत्रालय, Israel सुरक्षा एजेंसी और अन्य राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों का भी सहयोग है। उनका उद्देश्य फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह Hamas के फंड फ्लो को रोकना है। इस ऑपरेशन में Binance महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अतिरिक्त, एक्सचेंज ने टेरर फाइनेंसिंग से निपटने के लिए दुनिया भर में लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों और रेगुलेटर्स के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी की है। फ्रीज किए गए सभी खाते Hamas से संबंधित पाए गए है। इसके अलावा, ये खाते विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से सक्रिय रूप से डोनेशन मांग रहे थे। इसके पहले भी Israel ने Binance के लगभग 190 क्रिप्टो खाते फ्रीज कर दिए थे, जिनमें से दो के बारे में कहा गया था कि वे इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे और दर्जनों खाते Hamas से जुड़ी फ़िलिस्तीनी फर्मों के थे।

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने भी खुलासा किया कि Hamas पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरंसी चैनलों के माध्यम से हजारों डॉलर इकट्ठा करने में कामयाब रहा है। वैसे तो Hamas कई वर्षों से फंड राइजिंग के एक तरीके के रूप में क्रिप्टो का समर्थन करता आ रहा है, लेकिन दानदाताओं के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधि में वृद्धि का हवाला देते हुए अप्रैल में इसने क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से डोनेशन लेना बंद कर दिया था। दरअसल दानदाताओं की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के सरकारी प्रयास तेजी से सफल हो रहे थे, जिससे उनके लिए काम करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया था।

Israel की मदद के लिए चलाया जा रहा है क्रिप्टो ग्लोबल फंड राइजिंग इनिशिएटिव

हालाँकि Israel की मदद करने के लिए भी कई क्रिप्टोकरंसी उद्योगों ने मिलकर एक ग्लोबल फंड राइजिंग इनिशिएटिव, Crypto Aid Israel लॉन्च किया हैं। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य चल रहे संघर्ष से प्रभावित विस्थापित इजरायली नागरिकों की सहायता करना है। युद्ध की स्थिति के कारण दोनों पक्षों को काफी नुकसान हुआ है, हजारों लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की जान चली गई है। Crypto Aid Israel का मिशन प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आश्रय, चिकित्सा आपूर्ति और स्वच्छता उत्पादों सहित तत्काल राहत के लिए फंड जुटाना है। इस तरह क्रिप्टोकरंसी दोनों पक्षों के लिए ही फंडिंग का एक जरुरी हिस्सा बनी हुई है। 

यह भी पढ़िए : FMCBG बैठक से भारत की क्रिप्टो कम्युनिटी को है स्पष्टता की उम्मीद

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`