सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Kenya ने की Venom के साथ साझेदारी, बनाएगा ब्लॉकचेन हब

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Venom Foundation आबुधाबी स्थित एक ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है, जो Kenya को आपूर्ति श्रृंखला, कृषि और व्यापार सहित महाद्वीप के प्रमुख क्षेत्रों में ब्लॉकचेन इनोवेशन को चलाने में सहयोग करेगा।
  • Kenya 4 मई को क्रिप्टोकरंसी और NFT को टैक्स के दायरे में लाने के लिए संसद में एक बिल भी पेश कर चुका है।
11-May-2023 By: Rohit Tripathi
Kenya ने की Venom के

Kenya की सरकार ने अफ्रीका में ब्लॉकचेन और Web3 हब बनाने के लिए आबूधाबी स्थित ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Venom Foundation के साथ में साझेदारी की है। ब्लॉकचेन और Web3 हब अफ्रीकन टेक्नोलॉजी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में काम करेगा।

Kenya की सरकार ने 10 मई को अपनी एक घोषणा में जानकारी दी है कि सरकार ने अफ्रीका में ब्लॉकचेन और Web3 हब शुरू करने के लिए आबूधाबी स्थित ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Venom Foundation के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी वित्त, आपूर्ति श्रृंखला, कृषि, व्यापार और सीमा पार व्यापार सहित महाद्वीप के प्रमुख क्षेत्रों में ब्लॉकचेन इनोवेशन को चलाने में योगदान देने का प्रयास करेगी। प्लान किया गया ब्लॉकचेन और Web3 हब अफ्रीकन टेक्नोलॉजी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में काम करने के साथ, ज्ञान विनिमय और हितधारक सहयोग को बढ़ावा देगा। 

इस साझेदारी के तहत Venom Foundation Kenya और अन्य अफ्रीकी देशों को उनके डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहायता करने के लिए उपकरण और संसाधन प्रदान करेगा, जिसमें सप्लाई चैन मैनेजमेंट, लैंड रजिस्ट्री, वोटिंग सिस्टम्स और एसेट्स टोकनाईजेशन के लिए ब्लॉकचेन-आधारित समाधान शामिल हैं। निवेश, ट्रेड और इंडस्ट्री के लिए Kenya के कैबिनेट सचिव Moses Kuria ने कहा कि यह सौदा आने वाली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी के प्रति देश के रुख को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा हम जानते है कि इस ब्लॉकचेन हब की स्थापना से विभिन्न इंडस्ट्रीज में नए-नए इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हमारे लोगों को राष्ट्रिय और वैश्विक स्तर पर लाभ होगा। 

क्रिप्टोकरंसी पर टैक्स लगाने के लिए Kenya पेश कर चुका है बिल 

बता दे कि वर्तमान में Kenya और अफ़्रीकी देश इनोवेशन के लिए एक मुख्य केंद्र बने हुए है। जहाँ Kenya एक तरफ अफ्रीका में ब्लॉकचेन और Web3 हब शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, वहीँ देश में क्रिप्टोकरंसी और NFTs निवेश को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहा है। अपनी इसी क्रिप्टो फ्रेंडली सोच को आगे बढ़ाते हुए 4 मई को Kenya क्रिप्टोकरंसी और NFT को टैक्स के दायरे में लाने के लिए संसद में एक बिल भी पेश कर चुका है। इस बिल के अनुसार Cryptocurrency और NFT के ट्रांजेक्शन पर 3% टैक्स तथा मोनेटाइज्ड ऑनलाइन कंटेंट पर 15% टैक्स लगाने पर विचार किया जा रहा है।  

यह भी पढ़िए : PEPE की तेजी के पीछे कौन, क्या है कोई बड़ा खिलाड़ी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`