सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या हो अगर DOGE चले Bitcoin की चाल?

  • Elon Musk ने हाल ही में एक ट्विट किया था जिसमें उनका पेट डॉग Floki को ट्विटर के CEO की कुर्सी पर बैठा हुआ है। जिसके बाद से Floki, DOGE और SHIB जैसे कॉइन ने रफ़्तार पकड़ ली।

  • ऐसे में अगर DOGE भी बिटकॉइन के नक़्शे कदम पर चले तो, हो सकता है DOGE आने वाले समय की सबसे बड़ी करंसियों में से एक बन जाए।

क्या हो अगर DOGE चले

Dogecoin और Bitcoin में एक समानता है, दोनों ही क्रिप्टो करंसी को 

निवेशकों का भरपूर साथ मिला। ऐसे में अगर Dogecoin, Bitcoin का अनुसरण कर ले तो, भविष्य की एक बड़ी करंसी बन सकता है।

लोकप्रिय करंसी Bitcoin की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी, तब से यह करंसी निवेशकों की पसंदीदा करंसी बनी हुई है। वर्तमान में Bitcoin की कीमत 20 लाख रूपए बनी हुई है। एक समय यह 50 लाख के स्तर को भी छूकर आ चुका हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि Bitcoin ने एक रात में इतनी बुलंदियां हांसिल कर ली है। शुरूआती दौर में Bitcoin की कीमत केवल 0.0008 डॉलर यानि करीब 6 पैसे थी।

वर्तमान समय में मिल रहे सपोर्ट के चलते अगर Bitcoin के स्थान पर Dogecoin को रख दिया जाए और उसकी शुरूआती यात्रा से DOGE को जोड़ा जाए तो यह करंसी भी भविष्य की बड़ी करंसियों में से एक बन सकती है। बताते चले कि वर्तमान में DOGE का प्राइज 7.15 रूपए है। अगर बात करें Dogecoin के शुरूआती प्राइज की तो यह Bitcoin के शुरूआती प्राइज के बराबर ही था। साल दर साल जैसे-जैसे बड़ी कंपनियों और बड़े निवेशकों ने Bitcoin में निवेश करना शुरू किया, Bitcoin का प्राइज बढ़ता गया।

ठीक इसी प्रक्रार वर्तमान में Dogecoin को Elon Musk, जैसे बड़े उद्योगपति का साथ मिला है। Elon Musk, अक्सर Dogecoin से जुड़े ट्विट करते रहते है। DOGE को समर्थन देने की Elon Musk की गतिविधियों में हाल ही में हुई एक घटना एक बड़ा उदहारण है। दरअसल Elon Musk ने अपने DOG Floki का एक फोटो सोशल नेट्वर्किंग साईट Twitter पर शेयर किया था, जिसमें उनका Pet Twitter के CEO की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। Musk द्वारा किए गए इस ट्विट के बाद Floki inu, Shiba inu और DOGE जैसे कॉइन की कीमतों में तेजी देखी गई। ऐसे में यह माना जा सकता है कि अगर धीरे-धीरे Dogecoin को Musk जैसे बड़े निवेशकों का साथ मिला तो, आने वाले समय में DOGE, Bitcoin जैसी बड़ी करंसी बन जाएगा। 

ये भी पढ़े: पार्टनर को करना है इंप्रेस, जरूरी है Crypto Knowledge

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`